Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: चेक बाउंस मामले में फंसे बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. एक्टर के वकील ने अदालत को बताया है कि राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री में 2 करोड़ रुपये जमा करा दिए हैं. वहीं इस पर अब सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों को आपसी सहमति से मामला सुलझाने की सलाह दी है. इससे पहले कोर्ट ने राजपाल यादव को फटकार लगाते हुए पैसे जमा करने के सख्त निर्देश दिए थे. सुप्रीम कोर्ट से मिली फटकार के बाद अब एक्टर ने 2 करोड़ की पूरी रकम जमा करा दी है. वहीं अब सुप्रीम कोर्ट से एक्टर को एक और राहत मिली है. कोर्ट ने राजपाल यादव के पासपोर्ट वापस करने की इजाजत दे दी है.
राजपाल यादव को मिली राहत
सुप्रीम कोर्ट ने अब ट्रायल कोर्ट को एक्टर का पासपोर्ट वापस करने के निर्देश दिए हैं. अब एक्टर काम के सिलसिले में विदेश जा सकेंगे. केस की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) ने राजपाल यादव को कहा, ‘जाइए, पैसे कमाएं और कर्ज चुकाएं.’ राजपाल यादव के लिए ये एक खुशी की बात ही है कि अब वो अपनी काम के सिलसिले में विदेश जा सकते हैं और अपनी रुकी हुई फिल्मों की शूटिंग भी कर सकते हैं. CJI ने एक्टर को साफ कहा है कि अब वो अपने काम पर फोकस करें और अपनी वित्तीय मुश्किलों को सुलझाएं.
यह भी पढ़ें: ’28 अक्टूबर तक भारत छोड़ें…’, आमिर खान के भांजे इमरान खान को पुलिस ने भेजा नोटिस; अब हाई कोर्ट जाएंगे एक्टर
दोनों पक्षों के बीच होगी सुलह
वहीं कोर्ट ने ये भी कहा है कि इस मामले में एक मीडिएटर को रखा जाएगा, जिनकी मौजूदगी में दोनों पक्षों को आपस में सुलह करनी होगी और आगे बढ़ना होगा. अब इस मामले की प्रक्रिया मिडिएटर के जरिए ही आगे बढ़ती नजर आएगी. अब सभी की नजरें दोनों पक्षों में होने वाली सुलह पर ही टिकी हुई है. वहीं एक्टर को ट्रायल कोर्ट की तय शर्तों पर ही पासपोर्ट वापस किया जाएगा. एक्टर अब बाहर तो जा सकते हैं लेकिन वापस आने की जानकारी एक्टर को ट्रायल कोर्ट को जरूर देनी होगी.
कोर्ट ने दी थी सलाह
इससे पहले एक्टर 7 अक्टूबर को कोर्ट में पेश हुए थे. इस दौरान एक्टर का दर्द कोर्ट में छलका था और उन्होंने बताया था कि फिल्म ‘अता पता लापता’ के दौरान उनका सारा पैसा पानी में बह गया था. जिससे उन्हें काफी नुकसान पहुंचा था. वहीं इसके बाद CJI ने एक्टर को कहा था कि आप कुछ अच्छी फिल्में बनाइए और लोगों को एंटरटेन कीजिए.
यह भी पढ़ें: ‘घूसखोर पंडित’ नहीं, ‘गजब रात’ के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म; कब और किस OTT पर देगी दस्तक?
क्या है विवाद?
बता दें ये विवाद तब हुआ था जब एक्टर ने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ का कर्ज लिया था. वहीं एक्टर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी और पैसा बर्बाद हो गया था. मामला कोर्ट कचहरी तक पहुंचा और चेक बाउंस मामले में एक्टर को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी.
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
21 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines