हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राजपाल यादव पर कसा कानूनी शिकंजा, 16 करोड़ के कर्ज मामले में 2 प्रॉपर्टी होंगी नीलाम

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ती ही नजर आ रही हैं. 9 सितंबर को राजपाल यादव की 2 संपत्तियां बिकने जा रही हैं. शाहजहांपुर में राजपाल यादव की ये 2 प्रॉपर्टी एक शहर में है और एक गांव में है.

विज्ञापन

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव की चेक बाउंस मामले में मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. अब इस केस में लेटेस्ट अपडेट सामने आया है. राजपाल यादव की उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में स्थित 2 प्रॉपर्टी बिकने की कगार पर आ गई है. सेंट्रल बैंक ऑफ मुंबई ने राजपाल यादव की इन प्रॉपर्टियों पर नोटिस लगा दिए हैं. 9 सितंबर को इन प्रॉपर्टियों को नीलाम किया जाना है. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

प्रॉपर्टी होंगी नीलाम

16 करोड़ के कर्ज मामले में राजपाल यादव की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं. दरअसल इस मामले में एक्टर पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का 16 करोड़ 61 लाख 64 हजार रुपये का कर्जा है. इस कर्ज को ना उतार पाने की वजह से अब उनकी संपत्तियां बिकने की कगार पर आ गई हैं. हालांकि इन दोनों संपत्तियों की कीमत 3 करोड़ 19 लाख 26 हजार रुपये ही है. 9 सितंबर को ये प्रापर्टीज बिकने वाली हैं.

यह भी पढ़ें: Lock Upp 2 Winner: कौन हैं श्रेया कालरा? जो शिवांगी जोशी को पछाड़ बनीं ‘लॉक अप 2’ की विनर

विज्ञापन

कहां हैं ये संपत्तियां?

राजपाल यादव ने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए ये कर्ज लिया था. इसके लिए एक्टर ने अपनी इन दोनों संपत्तियों को गिरवी रख दिया था. जिसके बाद वो पैसों की भरपाई नहीं कर सके और अब ये निलाम की जा रही हैं. शाहजहांपुर में राजपाल यादव की ये 2 प्रॉपर्टी एक शहर में है और एक गांव में है. इनमें एक एक्टर का खेत है और एक उनका मकान है. इन संपत्तियों की नीलामी डिजिटली ही की जाएगी.

यह भी पढ़ें: Ramayana Release Date Out: ‘रामायण’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा! सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी रणबीर कपूर की फिल्म?

विज्ञापन

जेल भी जा चुके राजपाल यादव

बता दें राजपाल यादव पर जिस कंपनी ने केस किया था उसके मालिक भी शाहजहांपुर के रहने वाले हैं. इस मामले में राजपाल यादव जेल भी जा चुके हैं. दिल्ली की तिहाड़ जेल में कुछ दिन बिताने के बाद उन्हें जेल से जमानत मिली. वहीं अब आर्थिक संकट से राजपाल यादव अभी भी नहीं निकल पाए हैं. वहीं बैंक अधिकारियों का कहना है कि ये सभी कार्रवाई नियमों के हिसाब से की जा रही है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola