ओटीटी पर बीते दिनों एक ऐसी सीरीज रिलीज की गई थी, जिसने सभी का दिल जीत लिया था. इस सीरीज को हर किसी ने काफी ज्यादा पसंद किया था. इस सीरीज ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऐसा तहलका मचाया है कि अब सीरीज का कोरिया में बनने की चर्चाएं भी तेज हो गई है.
हम जिस सीरीज का जिक्र कर रहे है, वो और कोई नहीं बल्कि राजकुमार हिरानी सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ है. यह सीरीज 3 जुलाई 2026 को Jio Hotstar पर रिलीज की गई थी. यह सीरीज साइबर क्राइम, कॉमेडी और ड्रामा से भरी हुई है.
यह भी पढ़ें: पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 7 फिल्में, इस मूवी के आगे ‘धुरंधर 2’ और ‘बाहुबली 2’ भी फेल
‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का कोरिया में बनेगा रीमेक
आपको बता दें कि ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ सीरीज का निर्देशन अविनाश अरुण ने किया है. हालांकि, इस सीरीज को क्रिएट और प्रोड्यूस राजकुमार हिरानी ने किया है. सीरीज को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इस सीरीज का कोरियन रीमेक बनाने की चर्चाएं भी तेज हो गई है. रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ को शानदार रिस्पॉन्स मिलने के बाद अब एक कोरियन प्रोडक्शन हाउस ने सीरीज के रीमेक राइट्स हासिल करने के लिए मेकर्स से संपर्क किया है. हालांकि, अभी तक दोनों पक्ष की ओर से सीरीज को लेकर कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई हैं.
यह भी पढ़ें: OTT पर चुपके से हिंदी में रिलीज हुई राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’, जानें किस प्लेटफॉर्म पर है मौजूद
‘प्रीतम एंड पेड्रो’ की कहानी
कोरियन प्रोडक्शन हाउस ने जब सीरीज के राइट्स के मेकर्स से संपर्क किया है, तो यह साफ हो गया है कि भारतीय कहानियां दुनियाभर में अपना जलवा बिखेर रही हैं. ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ सीरीज में अरशद वारसी, विक्रांत मैसी और वीर हिरानी ने अहम किरदार निभाया है. यह एक दमदार साइबर क्राइम ड्रामा थ्रिलर सीरीज है, जिसमें एक हैकर और पुलिस ऑफिसर की कहानी देखने को मिलती है. यह सीरीज 6 एपिसोड के साथ रिलीज की गई है, जो आपको अंत तक बांधकर रखने में कामयाब साबित हुई है. अगर आपने अभी तक यह सीरीज नहीं देखी है, तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देखने का प्लान बना सकते हैं.
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
11 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
13 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
14 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
15 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
16 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines