OTT पर चुपके से हिंदी में रिलीज हुई राम चरण की फिल्म 'पेद्दी', जानें किस प्लेटफॉर्म पर है मौजूद
साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' इन दिनों ओटीटी पर जमकर देखी जा रही है. इस मूवी को हर कोई काफी ज्यादा पसंद कर रहे है. फिल्म 9 जुलाई को ओटीटी पर स्ट्रीम की गई थी. लेकिन यह मूवी हिंदी भाषा में रिलीज नहीं की गई थी. लेकिन अब इस फिल्म को ओटीटी पर हिंदी भाषा में भी जारी कर दिया गया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

अगर आप भी ओटीटी पर देखने के लिए कोई स्पोर्ट ड्रामा फिल्म तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको एक बेहतरीन फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसे बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. इस फिल्म को क्षेत्रीय भाषाओं में रिलीज किया गया था. इस मूवी में राम चरण के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर अहम किरदार में नजर आई है.
पेद्दी फिल्म
2 / 5यह फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. 9 जुलाई को यह मूवी ओटीटी पर स्ट्रीम कर दी गई थी. लेकिन यह मूवी हिंदी वर्जन में ओटीटी पर स्ट्रीम नहीं की गई थी. इस फिल्म के हिंदी वर्जन का दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.
पेद्दी फिल्म कहां देखें
3 / 5हालांकि, अब इस फिल्म को हिंदी भाषा में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया है. बता दें कि यह मूवी आज यानी 30 जुलाई को ‘पेद्दी’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दी गई है. अगर आप भी राम चरण की फिल्म पेद्दी का इंतजार कर रहे थे, तो आप इसे ओटीटी पर देखने का प्लान बना सकते हैं.
पेद्दी फिल्म की कहानी
4 / 5इस बात की जानकारी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने एक पोस्ट के जरिए शेयर किया है. नेटफ्लिक्स ने पोस्ट शेयर करते हुआ लिखा, 'दर्शकों का इंतजार खत्म, पेद्दी अब हिंदी में मौजूद है, नेटफ्लिक्स पर राम चरण की पेद्दी देखें, पेद्दी फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम के साथ अब हिंदी में भी उपलब्ध है.'
पेद्दी फिल्म ओटीटी रिलीज
5 / 5रिपोर्ट्स के अनुसार राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' को बनाने में लगभग 300-350 करोड़ खर्च किए गए थे. वहीं इस मूवी ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 244.56 करोड़ कमाए थे और वर्ल्डवाइड फिल्म ने 341.81 करोड़ रुपये छापे थे. इस मूवी का डायरेक्शन बुची बाबू सना ने किया था.