Friday OTT Releases: OTT पर लगेगा एंटरटेनमेंट का मेला! 8 मई को रिलीज हो रहीं ये 8 फिल्में-सीरीज; देखें लिस्ट

Friday OTT Releases (8 May): मई के दूसरे शुक्रवार को ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है. इस शुक्रवार यानी 8 मई को मनोरंजन से भरपूर फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इनमें आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स मिलेंगे. आज ही इन सीरीज और फिल्मों को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर लें. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

OTT Releases.jpg (1)
1 / 9

विज्ञापन

डकैत

डकैत2 / 9

मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की ये क्राइम एक्शन फिल्म भी ओटीटी पर दस्तक देने जा रही हैं. सिनेमाघरों में तो ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन अब ये प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है. इसमें अनुराग कश्यप भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

लुक्खे

लुक्खे3 / 9

पलक तिवारी और शिवांकित परिहार स्टारर ये म्यूजिकल एक्शन ड्रामा भी इस लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज ने रैपर किंग फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग की शुरुआत कर रहे हैं. इस सीरीज को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

वाजा II: द बायोपिक ऑफ ए बिलियन ब्रदर्स

वाजा II: द बायोपिक ऑफ ए बिलियन ब्रदर्स4 / 9

सिनेमाघरों में धूम मचाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर भी दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म में 4 दोस्तों की कहानी को दिखाया गया है. वहीं बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 233 करोड़ की कमाई की थी. अब ये जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है.

विज्ञापन

भरतनाट्यम 2 मोहिनीअट्टम

भरतनाट्यम 2 मोहिनीअट्टम5 / 9

ये डार्क कॉमेडी थ्रिलर फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में साइजू कुरुप और सूरज वेंजारामूडु लीड रोल में नजर आए हैं. इस फिल्म में ट्विस्ट तब आता है जब एक मर्डर हो जाता है और पूरी कहानी मर्डर मिस्ट्री बन जाती है. ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है.

M.I.A.

M.I.A.6 / 9

9 एपिसोड की इस क्राइम थ्रिलर सीरीज का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है. इसमें शैनन गिसेला लीड रोल में नजर आ रहे हैं. इस सीरीज में ड्रग्स के तबाह करने वाले बिजनेस के बारे में दिखाया गया है. ये भी 8 मई को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है.

विज्ञापन

नो प्लेस टू बी सिंगल

नो प्लेस टू बी सिंगल7 / 9

ये इटैलियन रोमांटिक कॉमेडी भी कल यानी शुक्रवार को ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. इस सीरीज में आपको प्यार भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं आप अपने वीकेंड पर घर बैठकर इस सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

रिमार्केबली ब्राइट क्रीचर्स

रिमार्केबली ब्राइट क्रीचर्स8 / 9

कैथी बेकर और बेथ ग्रांट स्टारर इस फिल्म को आप कल यानी 8 मई को नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच कर सकते हैं. इस फिल्म में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. इसमें कैथी बेकर और बेथ ग्रांट के साथ-साथ जोन चेन, कोल्म मीनी और सोफिया ब्लैक-डी'एलिया भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

थैंक यू, नेक्स्ट सीजन 3

थैंक यू, नेक्स्ट सीजन 39 / 9

फ्राइडे ओटीटी रिलीज लिस्ट में ये सीरीज भी शामिल है. ये रोमांटिक ड्रामा सीरीज अपने तीसरे सीजन के साथ ओटीटी पर वापसी कर रही है. इस सीजन को बाकी सीजन्स की तरह ही नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच कर सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन