Raj Anadkat aka 'Tapu' quits TMKOC: एक और टप्पू ने शो को कहा अलविदा
Edited By Ritu Shaw

Raj Anadkat aka 'Tapu' quits TMKOC: एक और टप्पू ने शो को कहा अलविदा
Edited By Ritu Shaw

Raj Anadkat aka 'Tapu' quits TMKOC: एक और टप्पू ने शो को कहा अलविदा
Raj Anadkat aka ‘Tapu’ quits TMKOC: टीवी वर्ल्ड का फेमस शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) शो में साल 2017 से ‘टप्पू’ का किरदार निभाने वाले एक्टर राज अनादकट (Raj Anadkat) ने अब इसे अलविदा कह दिया है।
भव्य गांधी (Bhavya Gandhi) जो की पहले इस किरदार को निभा रहे थे, उनके यह शो छोड़ने के बाद राज ने लंबे समय तक ‘जेठालाल’ के बेटे ‘टप्पू’ की भूमिका निभाई, लेकिन अब उनके भी शो छोड़ने की खबर है।
कुछ मीडिया रिपोर्टर्स ने बताया गया था कि राज शो छोड़ सकते हैं क्योंकि वो काफी समय से सेट पर नजर नहीं आ रहे थे। वहीं जब राज से एक इंटरव्यू के दौरान इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “मेरे प्रशंशक, मेरे दर्शक और मेरे शुभचिंतक वे सभी जानते हैं कि मैं सस्पेंस बनाने में बहुत अच्छा हूं। मैं सस्पेंस क्रिएट करने में माहिर हूं।”
इतना ही नहीं राज अनादकट से पहले दयाबेन उर्फ दिशा वकानी (Disha Vakani), तारक मेहता उर्फ शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha), सोढ़ी उर्फ गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) जैसे कलाकार भी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ छोड़ चुके हैं।
और पढ़िए – Honey Singh Girlfriend: जानें कौन है हनी सिंह की गर्लफ्रेंड जिसके साथ तलाक के दो महीने बाद ही आए नजर
राज ने इस बारे में अपने इंस्टाग्राम (Raj Anadkat Instagram) पर एक नोट साझा करते हुए लिखा,’हेलो एवरीवन अब समय आ गया है कि मैं सभी खबरों और बातों पर विराम लगा दूं और बता दूं कि अब मैं तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से अलग हो रहा हूं’। आगे उन्होंने लिखा कि,’मेरा कॉन्ट्रैक्ट आधिकारिक रूप से नीला फिल्म्स और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के साथ खत्म हो चुका है। ये एक अच्छी जर्नी थी, जिसमें बहुत कुछ सीखने को मिला। मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने इस जर्नी में मेरा सपोर्ट किया’।
आगे राज ने लिखा, ‘तारक मेहता की पूरी टीम, मेरे दोस्त, परिवार और आप सबका शुक्रिया, जिन्होंने टप्पू के रूप में मुझे प्यार दिया। आपका यही प्यार मुझे और अच्छा करने की प्रेरणा देता रहा है। मैं तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पूरी टीम को उनके भविष्य के लिए बधाई देना चाहता हूं। मैं जल्दी ही वापस आऊंगा और आप सबको एंटरटेन करूंगा। अपना प्यार और सपोर्ट बनाए रखें।’
राज अनादकट काफी समय से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में नजर नहीं आ रहे थे। लेकिन 6 दिसंबर मंगलवार यानी कल उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट के जरिये इस बात की पुष्टि की है। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने शो छोड़ने का यह फैसला अपने करियर की ग्रोथ के लिए लिया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: