Raid 2 की कमाई में लगातार उछाल, 11वें दिन छाप डाले इतने नोट

अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ ने टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ खूब मजबूत कर रही है। जी हां, फिल्म ने अपनी रिलीज के 11वें दिन भी बढ़िया कमाई की है। आइए जानते हैं इसका 11वें दिन का कलेक्शन?

Raid 2

रेड 2 की 11वें दिन की कमाई।

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ और भी मजबूत करती जा रही है। फिल्म की कमाई में गिरावट के बाद अब फिर से उछाल आ गया है। जी हां, फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है और इसी के साथ इसकी 11वें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 11वें दिन कितनी कमाई की है?

फिल्म ने 11वें दिन की इतनी कमाई?

Sacnilk.com के अनुसार, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे संडे को 11.69 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हालांकि, ये अभी इस फिल्म के शुरुआती और अनुमानित आंकड़े हैं और इनमें बदलाव हो सकता है। इसी के साथ फिल्म की टोटल कमाई 120.69 करोड़ रुपये हो गई है। अगर ‘रेड 2’ इसी तरह से कमाई करती रही, तो जल्द ही ये 150 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है।

Advertisment

फिल्म का 10 दिन का कारोबार

इसी के साथ अगर इस फिल्म की बीते दस दिन की कमाई की बात करें तो अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन 19.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। तीसरे दिन फिल्म के खाते में 18 करोड़ रुपये आए और चौथे दिन इसने 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

5 से 10 दिन का कलेक्शन

इसके अलावा फिल्म ने अपनी रिलीज के 5वें दिन 7.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया और 6वें दिन 7 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, अगर इस फिल्म के आठवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो इसने 8वें दिन 5.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 9वें दिन फिल्म ने 5 करोड़ रुपये और 10वें दिन 8.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म की कमाई लगातार बढ़ रही है, ऐसे में देखने वाली बात होगी कि इसकी कमाई कहां जाकर रुकेगी?

विज्ञापन

Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ