'मां ने लिखा है खत...', Mother’s Day 2025 पर Elvish Yadav ने किया स्पेशल पोस्ट

पॉपुलर यूट्यूबर एल्विश यादव सोशल मीडिया पर फैंस के लिए कुछ ना कुछ नया लाते ही रहते हैं। लोगों को भी उनके पोस्ट खूब पसंद आते हैं। इस बीच अब उन्होंने एक नया पोस्ट शेयर कर दिया है।

Elvish Yadav

एल्विश यादव ने मां के संग शेयर किया वीडियो।

विज्ञापन

बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और पॉपुलर यूट्यूबर एल्विश यादव सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। एल्विश खुद से जुड़े पोस्ट भी फैंस के संग शेयर करते रहते हैं। लोगों को भी राव साहब के पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बीच अब एल्विश यादव ने मदर्स डे के खास मौके पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो बेहद स्पेशल है। आइए जानते हैं कि एल्विश ने इस पोस्ट में क्या लिखा है?

एल्विश ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, एल्विश यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ देर पहले एक वीडियो शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एल्विश ने इसके कैप्शन में लिखा है कि मां ने लिखा है खत में जहां जाओ खुश रहो, मुझको भले ना याद करो घर ना भूलना, HAPPY MOTHERS DAY MOTUZ और इसके साथ रेड हर्ट इमोजी भी राव साहब ने शेयर की है। वहीं, अब इस पोस्ट पर यूजर्स खूब प्यार लुटा रहे हैं।

Advertisment

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Elvish Raosahab (@elvish_yadav)

यूजर्स ने लुटाया प्यार

एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि हैप्पी मदर्स डे। दूसरे यूजर ने लिखा कि सिस्टम। तीसरे यूजर ने कहा कि आप दोनों हमेशा ऐसे ही खुश रहे। एक और यूजर ने कहा कि लव यू मां। इसके अलावा बहुत सारे यूजर्स ने इस पोस्ट पर रेड हर्ट इमोजी और फायर इमोजी भी शेयर की हैं। वहीं, अगर एल्विश की बाद करें तो हाल ही में एल्विश ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

इलाहाबाद हाईकोर्ट की शरण में एल्विश

जी हां, हाल ही में एल्विश यादव ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की शरण ली थी। एल्विश ने कथित रेव पार्टी आयोजित करने और सांप के जहर के मिसयूज मामले में दर्ज केस में चार्जशीट और जारी समन आदेश को रद्द करने के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल की है। बता दें कि राव साहब पर आरोप है कि वह रेव पार्टियों का आयोजन करते थे। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा इन पार्टियों में विदेशी नागरिक भी बुलाए जाते थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ