VIDEO: Pushpa 2 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट से आए 3 खतरनाक वीडियो, Allu Arjun को देखने टावर पर चढ़े लोग

Pushpa 2 Trailer Launch: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। पटना के गांधी मैदान में लॉन्च इवेंट रखा गया जहां से अब खतरनाक वीडियो सामने आ रहे हैं।

पुष्पा 2

पुष्पा 2

विज्ञापन

Pushpa 2 Trailer Launch: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। इस मौके पर फिल्म के एक्टर अल्लू और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी मौजूद थे। इस इवेंट के मौके पर पटना के गांधी मैदान से कई खतरनाक वीडियो सामने आए हैं। साउथ के सुपरस्टार को देखने के लिए यहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। बहुत सारे लोग इस इवेंट के मौके पर मौजूद थे। इसी बीच अब इस इवेंट से कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं जिसमें लोग अल्लू अर्जुन को देखने के लिए टावर पर चढ़े हुए नजर आ रहे हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

अल्लू को देखने के लिए टावर पर चढ़ गए लोग

ट्रेलर लॉन्च इवेंट के मौके पर पटना के गांधी मैदान में जनसैलाब उमड़ पड़ा। फिल्म के ट्रेलर को देखने के लिए फैंस के बीच अलग ही एक्साइटमेंट देखी गई। टिकटें खरीदने के लिए लोगों में मारा-मारी देखने को मिली थी। इस दौरान पुलिस को मौके पर लाठीचार्ज भी करना पड़ा। गांधी मैदान में लोगों के बीच भगदड़ भी मच गई। इसी बीच लोग अल्लू अर्जुन और रश्मिरा मंदाना को देखने के लिए टावर पर भी चढ़ गए। लोग अपनी जान की बाजी लगाकर यहां ट्रेलर को देख रहे थे। उन्हें अपनी जान की परवाह भी नहीं थी। सोशल मीडिया पर अब वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisment

विज्ञापन

अल्लू अर्जुन ने ट्रेलर में दिखाया जलवा

जैसे ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, इसे सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से देखा जाने लगा। अब तक ट्रेलर को 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। ट्रेलर की शुरुआत अल्लू अर्जुन यानी पुष्पा की जबरदस्त एंट्री से होती है, जिसमें उनके बैकग्राउंड में एक डायलॉग सुनाई देता है, जिसमें वो कहते हैं कि न तो उसे पैसों की चिंता है और न ही पावर का डर। इसके बाद ट्रेलर में एक के बाद एक दमदार डायलॉग्स सुनने को मिलते हैं, जो दर्शकों को काफी भा रहे हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ