Allu Arjun Arrest Stampede Case: (Ashwini) हैदराबाद टास्क फोर्स ने साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को अरेस्ट कर लिया और पूछताछ के लिए वो चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन लेकर गए। ये खबर मिलते ही देश भर में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun Arrested) के फैन्स के बीच सनसनी दौड़ गई। हैदराबाद पुलिस ने ये गिरफ्तारी पुष्पा 2 द रूल रिलीज के एक दिन पहले यानी 4 दिसंबर को हुई पेड स्क्रीनिंग के दौरान – संध्या थियेटर में हुई भगदड़ से जुड़ी हुई पूछताछ के लिए की है। अब पुलिस ने हीरो को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर इतना लेट गिरफ्तारी क्यों हुई है।
अल्लू की गिरफ्तारी लेट होने की वजह
लोगों के कई सारे सवाल हैं उन्हीं में से एक है कि आखिर अल्लू अर्जुन को क्यों गिरफ्तार किया गया है और अगर गलती है तो इतना लेट गिरफ्तारी क्यों हो रही है। दरअसल केस तो 5 दिसंबर को ही दर्ज हो गया था, लेकिन आगे की जांच में समय लगा। मृतक महिला के पति ने अल्लू पर आरोप लगाया था कि उन्हीं की लापरवाही की वजह से भगदड़ मची और उनकी पत्नी की मौत हो गई। अब पुलिस ने आगे की पूछताछ के लिए अल्लू को अरेस्ट कर लिया है।
भगदड़ में हुई थी महिला की मौत
संध्या थियेटर में अल्लू अर्जुन, अपने दोस्त और पुष्पा 2 के म्यूजिक कंपोजर – DSP के साथ बिना किसी अनाउंसमेंट के रात 9.30 बजे स्क्रीनिंग पर पहुंच गए थे। अल्लू अर्जुन के अनअनाउंसड थियेटर पर पहुंचने पर हुई भगदड़ में एक महिला की मौत भी हो गई थी और साथ ही उसका बेटा भी बुरी तरह घायल हो गया था।
यह भी पढ़ें: ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग में ‘गुंडाराज’, सिनेमा हॉल पर हमला कर कमाई ले उड़े लुटेरे
अल्लू अर्जुन के खिलाफ हुई थी FIR
इस मामले में थियेटर के मालिकों के साथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई थी, और बताया गया कि उनकी लापरवाही और बदइंतजामी के चलते – ये भगदड़ और उसमें एक महिला की मौत हुई। अल्लू अर्जुन ने इस FIR को खारिज करने के लिए कोर्ट में याचिका भी दाखिल की है। इस याचिका में साउथ सुपरस्टार ने कहा है कि वो पहले भी अपने फिल्मों की स्क्रीनिंग के दौरान आते रहे हैं, लेकिन ऐसी घटना कभी नहीं हुई। उन्होने थियेटर मैनेजमेंट और एसीपी को अपने थियेटर आने की जानकारी दी थी, और उनके मुताबिक उन्होंने कोई लापरवाही नहीं की।
अल्लू ने 25 लाख की मदद का किया था ऐलान
इस घटना के बाद अल्लू को दुख भी हुआ था। 7 दिसंबर को अल्लू अर्जुन ने एक वीडियो शेयर करके इस घटना पर अपना दुख जताया था, और फैमिली को 25 लाख रुपए मदद का ऐलान किया था। हालांकि अल्लू अर्जुन के इस कदम को सोशल मीडिया पर निशाने पर लिया गया कि वो पैसे देकर मामले को शांत करना चाहते हैं। हैदराबाद में हुई फिल्म की पहली सक्सेस मीट पर भी अल्लू अर्जुन ने इस हादसे को लेकर अपनी तकलीफ़ ज़ाहिर की थी, और फैमिली से मिलने जाने की बात भी की थी। लेकिन अल्लू अर्जुन के खिलाफ मृतक महिला के पति ने इल्जाम लगाया कि उनकी लापरवाही के चलते ही – उनकी पत्नी की मौत हुई।
जश्न के बीच बढ़ी मुश्किलें
बता दें कि 12 दिसंबर को अल्लू अर्जुन दिल्ली आकर पुष्पा के 1000 करोड़ कलेक्शन का जश्न मनाया और बीती देर रात वो वापस हैदराबाद पहुंचे… और आज सुबह – हैदराबाद पुलिस उन्हे अरेस्ट करके चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन ले गए, जिसके ज्यूरिडिक्शन में ये हादसा हुआ था… । अरेस्ट के वीडियो में – अल्लू अर्जुन अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी को समझाते हुए दिख रहे हैं, और साथ ही अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद भी नज़र आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन गिरफ्तार, महिला की मौत के मामले में पुलिस का एक्शन
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines