अल्लू अर्जुन गिरफ्तार, महिला की मौत के मामले में पुलिस का एक्शन

Allu Arjun Arrested: पुष्पा 2 से चर्चा में आए अल्लू अर्जुन की परेशानी बढ़ गई है वो अब पुलिस हिरासत में हैं। मामला महिला की मौत से जुड़ा है जो फिल्म के प्रीमियर के दौरान मर गई थी। अब इस मामले में पुलिस हरकत में आ गई है और अल्लू को अरेस्ट कर लिया है।

Allu Arjun Arrested

अल्लू अर्जुन गिरफ्तार, सांकेतिक फोटो

Allu Arjun Arrested: पुष्पा 2 अभी सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। इसी बीच सनसनी फैलाने वाली खबर आई है कि अल्लू अर्जुन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तेलंगाना पुलिस ने लिया हिरासत में ले लिया है। 4 दिसम्बर को हैदराबाद के संध्या सिनेमा में अचानक अल्लू पहुंच गए थे जिसके बाद उन्हें देखने के लिए वहां पर भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में  एक 35 साल की महिला की मौत हुई थी जिसका नाम रेवती बताया गया। उसके बच्चे को भी चोट आई थी, और वो बेहोश हो गया था। इस मामले में हैदराबाद पुलिस में केस दर्ज कर लिया गया था, जिस पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए आज यानी 13 दिसंबर 2024 को पुष्पा बन वाइल्ड फायर करने वाले अल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। इस खबर से इंडस्ट्री में हड़कपं मच गया है।

विज्ञापन

स्क्रीनिंग के दौरान हुआ था हादसा

विज्ञापन

जानकारी के लिए बता दें कि ये हादसा 4 दिसंबर के दिन हुआ था। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 की रिलीज से ठीक एक दिन पहले। दरअसल अल्लू हैदराबाद के संध्या थिएटर पर स्क्रीनिंग के लिए गए थे।

विज्ञापन

लोगों को इस बारे में पता चला तो सभी के बीच उन्हें देखने की होड़ लग गई। उसी दौरान वहां पर भगदड़ मच गई और एक 35 साल की महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन

अल्लू ने खटखटाया था कोर्ट का दरवाजा

इस हादसे के बाद हर तरफ सनसनी फैल गई। इस घटना के बाद मामले की पुलिस में शिकायत हुई। लेकिन अल्लू ने केस को खारिज करने की मांग की और 11 दिसंबर को कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने हादसे पर दुख भी जताया और कहा कि महिला की मौत का उन्हें खेद है।

विज्ञापन

अल्लू बिना बताए गए थे स्क्रीनिंग पर

दरअसल अल्लू अर्जुन हैदराबाद के संध्या थिएटर पर बिना बताए ही स्क्रीनिंग के लिए गए थे। इस बात पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि किसी भी फिल्म की स्क्रीनिंग पर जाना किसी भी एक्टर के लिए आम बात है। अल्लू अर्जुन ने सफाई में कहा था कि वो बिना बताए थिएटर पर नहीं गए थे, उन्होंने वहां पहुंचने से पहले पुलिस को इंफॉर्म कर दिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ