इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही Pushpa 2, करोड़ों में बिके राइट्स!
Pushpa 2 OTT Release: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है, चलिए आपको बताते हैं।
Edited By Himanshu Soni

Pushpa 2 OTT Release
Edited By Himanshu Soni

Pushpa 2 OTT Release
Pushpa 2 OTT Release: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर सिनेमाघरों में अलग ही लेवल का क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म को थिएटर्स में काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस इस फिल्म के ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, अब इसके ओटीटी रिलीज के बारे में अपडेट आ गया है। जी हां फिल्म को किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा, चलिए आपको बताते हैं।
सुकुमार की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। जहां एक ओर फिल्म ने बड़े पर्दे पर धूम मचा रखी है, वहीं दूसरी ओर इसके ओटीटी रिलीज को लेकर भी दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड्स बनाए हैं और कई बड़े बॉलीवुड हिट्स को पछाड़ते हुए अपनी ताकत दिखाई है।
पहले पार्ट ‘पुष्पा: द राइज’ ने अमेजन प्राइम वीडियो पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। दर्शकों ने इसे हर भाषा में देखा और पसंद किया। इसी कारण फैंस को उम्मीद थी कि ‘पुष्पा 2: द रूल’ भी प्राइम पर ही रिलीज होगी, लेकिन मेकर्स ने इसका रुख कुछ और ही तय किया है। अब खबर ये है कि फिल्म का दूसरा भाग अमेजन के बजाय नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।
नेटफ्लिक्स ने हाल ही में एक पोस्टर जारी कर ये पुष्टि की कि ‘पुष्पा 2: द रूल’ को जल्द ही उनके प्लेटफॉर्म पर तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज किया जाएगा। हालांकि इस फिल्म के ओटीटी प्रीमियर की तारीख अभी तक सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिनेमाघरों में फिल्म के रिलीज होने के छह से आठ हफ्ते बाद इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। इससे फैंस को फिल्म का लुत्फ उठाने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा, लेकिन ये तो तय है कि ‘पुष्पा 2’ ओटीटी पर भी धमाल मचाएगी।
पुष्पा 2 के ओटीटी राइट्स की कीमत भी चर्चा में रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के ओटीटी राइट्स को 275 करोड़ रुपये में बेचा गया है, जो कि एक रिकॉर्ड है। ये फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है।
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर छा गई है। ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 164.25 करोड़ की शानदार कमाई की थी और अगले दिन इसका कलेक्शन 141.05 करोड़ के आसपास रहा। कुल मिलाकर चार दिनों में फिल्म ने 529 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में ये आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: