Pushpa 2 Box Office Collection Day 9: अल्लू अर्जुन को बीते दिन हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लेकिन अब अच्छी खबर ये है कि वो जेल से रिहा हो गए हैं। वहीं उनकी फिल्म पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। ओपनिंग डे पर एक्सीलेंट कलेक्शन करने वाली मूवी ने अपने नाम कई सारे रिकॉर्ड किए हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन कैसा रहा।
पुष्पा 2 ने 9वें दिन की कितनी कमाई
निर्देशक सुकुमार के निर्देशन में बनी ‘पुष्पा 2’ ने सिनेमाघरों शानदार ओपनिंग की। नोटों की बारिश हुई लेकिन अब तो लग रहा है कि अकाल सा पड़ रहा है और कमाई लगातार घटती ही जा रही है। पुष्पा 2 का लेटेस्ट कलेक्शन आ गया है। Scanilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 36.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
Pushpa 2 B.O Collection Day 9
यह भी पढ़ें: Allu Arjun के साथ मिसबिहेव? हैदराबाद पुलिस ने आरोप को किया खारिज, जानें क्या कहा?
पुष्पा 2 ने किस दिन छापे कितने नोट
पहला दिन- 164.25 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 93.8 करोड़ रुपये
तीसरा दिन-119.25 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 141.05 करोड़ रुपये
पांचवां दिन- 64.45 करोड़ रुपये
छठा दिन- 54.4 करोड़ रुपये
सातवें दिन- 43. 35 करोड़ रुपये
आठवें दिन- 37.45 करोड़ रुपये
नवें दिन- 36.03 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन- 763.3 करोड़ रुपये
वीकेंड पर मचेगा बवाल
पुष्पा 2 को रिलीज हुए 9 दिन पूरे हो गए हैं। इसी बीच फिल्म और उसके एक्टर अल्लू अर्जुन कई बार खबरों में अलग अलग मुद्दों को लेकर आ गए हैं। बीते दिन तो उन्हें हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि अब वो रिहा हो गए हैं। दरअसल एक्टर को 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुए प्रीमियर के दौरान भगदड़ में महिला की मौत के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। ऐसे में अब उम्मीद है कि इसका असर फिल्म की कमाई पर दिखेगा और मेकर्स को छप्पड़ फाड़ मुनाफा होगा।
यह भी पढ़ें: Allu Arjun जेल से कब होंगे रिहा? ‘पुष्पा’ एक्टर के वकील ने बताया रिहाई का समय
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
7 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
10 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
11 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
12 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
12 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
13 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
14 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
14 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines