मुंबई: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर शोक पसरा हुआ है। गायक निर्वीर सिंह का कार एक्सिडेंट में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि तीन वाहनों की भीषण टक्कर में शामिल होने के बाद मृत्यु हो गई। दुर्घटना मंगलवार, 30 अगस्त को मेलबर्न के उत्तर-पश्चिम में हुई।
अभी पढ़ें – एक हुए Charu Asopa और Rajeev Sen, बोले- ‘पहले हमें लगा था कि अब कुछ नहीं बचा…
डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डिगर्स रेस्ट इलाके में गलत तरीके से चलाई जा रही एक कार दो अन्य लोगों से टकरा गई। मौके से एक पुरुष और महिला को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि निर्वीर सिंह ‘गलत समय पर गलत जगह पर’ थे।
संगीत उद्योग में अपना करियर बनाने के लिए लगभग 9 साल पहले ऑस्ट्रेलिया चले गए गायक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कथित घटना के समय वह काम पर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि, दो कारों की टक्कर के चलते तीसरे वाहन के चालक को मामूली चोटें आईं हैं, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। निर्वैर की मौत से भारतीय समुदाय में गहरा सदमा पहुंचा है।
सिंगर के करीबी दोस्त ने इस घटना की जानकारी देते हुए लिखा, ‘निर्वैर भाई मैं यह सुनकर अभी-अभी उठा। हमने एक साथ टैक्सी चलाई, और हमने पहली बार एक ही एल्बम में एक साथ गाया। मुझे पता है कि तुम काम में बिजी हो गए, लेकिन तुम हर बार मुझे मेरी हर अचीवमेंट के बारे में फोन करते थे और आपकी आखिरी कॉल सिंगिंग में आपके कमबैक को लेकर थी। थी। हमारी एल्बम माई टर्न में आपका गाना तेरे बिना सबसे अच्छा था जिसके साथ हमने अपने करियर की शुरुआत की थी। भाई आप बहुत अच्छे इंसान थे, आपके निधन से पूरा मेलबर्न सदमे में है। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।’
अभी पढ़ें – Raju Srivastava Health Update: राजू श्रीवास्तव की बिगड़ी हालत, वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट
निर्वैर की निधन से फैंस को गहरा सदमा पहुंचा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वो अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए। हादसे की बात करें तो, कथित तौर पर, अभी तक कोई आरोप नहीं लगाया गया है और दुर्घटना के पीछे के कारणों को लेकर पुलिस की जांच अभी भी जारी है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
28 mins agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
17 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
21 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
21 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
22 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
23 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines