Raju Srivastava Health Update: राजू श्रीवास्तव की बिगड़ी हालत, वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

Raju Srivastava Health Update: फेमस कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Comedian Raju Srivastav) को बीते दिन दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां बीते दिनों ऐसी खबरें आई थी कि कॉमेडी स्टार की सेहत में सुधार देखने को मिला था वहीं अब खबर आ रही है कि राजू श्रीवास्तव की हालत फिर बिगड़ गई है और उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है।

मीडिया खबरों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि, ‘राजू श्रीवास्तव की हालत एक बार फिर फिर बिगड़ गई है। दरअसल बीती रात उन्हें तेज बुखार था, जिसके बाद उन्हें एक बार फिर वेंटिलेटर सपोर्ट पर शिफ्ट किया गया। आपको बता दें कि बीते दिनों उनकी सेहत में सुधार देखने को मिला था।उम्मीद की जा रही थी कि कॉमेडी स्टार जल्द ही स्वस्थ होकर लौटेंगे। लेकिन एक बार फिर राजू श्रीवास्तव की तबीयत बिगड़ने के बाद फैंस काफी चिंतित हैं।

गौरतलब है कि बीते दिन एक जिम में वर्क आउट के दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया जहां उनकी स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है। उनके हार्ट अटैक की खबर सुन फैन्स को बड़ा झटका लगा है।फैंस राजू श्रीवास्तव की सलामती के लिए दुआ मांग रहे हैं।उम्मीद है कि जल्द ही राजू श्रीवास्तव स्वस्थ होकर फैंस को अपनी कॉमेडी से गुदगुदाएंगे।

आपको बता दें कि राजू श्रीवास्तव ने काफी संघर्ष और मेहनत के बाद इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है।राजू ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों में साइड रोल्स से किए थे। धीरे-धीरे वो स्टैंडिंग कॉमेडी की तरफ आए। उनको असली पहचान कॉमेडी शो ‘लाफ्टर चैलेंज’ से मिला था। कॉमेडी किंग ने राजनीति के क्षेत्र में भी अपना हाथ आजमाया है। वो बीजेपी पार्टी के सक्रिय नेता भी हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: