एक हुए Charu Asopa और Rajeev Sen, बोले- 'पहले हमें लगा था कि अब कुछ नहीं बचा...
Edited By Ritu Shaw

Edited By Ritu Shaw

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा और राजीव सेन के फैंस के लिए खुशखबरी है। पिछले काफी समय से इस जोड़ी के टूटने की खबर सामने आ रही थी। लेकिन अब इन दोनों ने अपने रिश्ते को एक और मौका देते हुए नई शुरुआत करने का फैसला किया है। बुधवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर चारू और राजीव ने एक दूसरे के साथ त्योहार मनाते हुए तस्वीरें साझा कर फैंस को हिंट तो दे ही दिया था। अब उन्होंने इसपर खुलकर बात करते हुए एक लंबा चौड़ा नोट भी लिखा है।
चारू असोपा सेन ने अपनी शादी को एक और मौका देने का फैसला किया है और अपनी बेटी जियाना के साथ राजीव सेन के पास वापस लौट आईं हैं। उन्होंने अपने घर से एक फैमिली फोटो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखा, जिसमें उन्होंने बेटी जियाना का जिक्र करते हुए अपने रिश्ते को एक और मौका देने की बात कही है। चारू ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर राजीव के साथ एक तस्वीर साझा की, इसमें उनकी गोद में नन्हीं जियाना भी देखी जा सकती हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में उन्होंने शादी होने और शादी को बचाने की कोशिशों का जिक्र किया है।
https://www.instagram.com/p/Ch9ZPfNrU_-/?utm_source=ig_web_copy_link
चारू ने लिखा, “शादियां हैवन में बनती हैं। हां हमने अलग होने का फैसला लिया था। क्योंकि पहले हमें लगा था कि अब कुछ नहीं बचा नहीं है। पर अब ये बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने शादी ना तोड़ने का फैसला किया है और ये अच्छे के लिये है। राजीव आगे लिखते हैं कि हमारी एक प्यारी सी बेटी जियाना है, जिसके लिये हम बेस्ट पेरेंट्स बनने की कोशिश करेंगे। मुश्किल वक्त में मिले सपोर्ट और प्यार के लिये राजीव सेन फैंस का शुक्रिया भी अदा किया है। उसकी (जियाना) परवरिश और खुशी हमारी पहली प्राथमिकता है। हम अपने सभी प्रशंसकों को हमेशा एक जोड़े के रूप में हमारा समर्थन करने और हमें कभी हार न मानने देने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। ज़ियाना को इतना प्यार देने के लिए आप सभी का धन्यवाद।”
https://www.instagram.com/p/Ch9ZPuIt6Tz/?utm_source=ig_web_copy_link
चारु और राजीव ने 2019 में शादी की थी। उन्होंने पिछले साल नवंबर में अपनी बेटी जियाना का स्वागत किया। हाल ही में चारु ने अपने अलगाव के बारे में बात की थी। अगस्त में टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में, चारु ने राजीव के साथ सुलह की संभावना के बारे में बात की। उन्होंने कहा था, “कोई चमत्कार अगर हो जाता है तो पता नहीं तो अभी मुझे ऐसे कोई चांस नहीं लग रहा है। मैंने अपना मन बना लिया है।”
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: