हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन हैं Priyanka Mohan? जो Netflix की फिल्म Made in Korea में उड़ाने वाली हैं सबके होश

Priyanka Mohan in Made in Korea: साउथ ब्यूटी प्रियंका मोहन जल्द ही Netflix की फिल्म Made in Korea में नजर आने वाली हैं. लेकिन साउथ इंडस्ट्री से यहां तक का सफर इतना आसान नहीं था. आइए जानते हैं उनकी कहानी.

विज्ञापन
Priyanka Mohan in Made in Korea

Priyanka Mohan Movies: साउथ ब्यूटी प्रियंका मोहन एक तेजी से उभरती हुई कलाकार हैं, जो कि तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम करती हैं. वे Netflix की फिल्म Made in Korea में मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं. यह फिल्म 12 मार्च, 2026 को रिलीज होगी. उनकी जलवा देखने के लिए लोग बेकरार हैं. बता दें कि प्रियंका का यहां तक का सफर आसान नहीं था. उनका संघर्ष कर्नाटक से शुरू हुआ और आज Netflix की फिल्म की फिल्म में नजर आ रही हैं.

यह भी पढ़ें: Vijay-Rashmika की शादी में ‘मान्यवर’ को हुआ तगड़ा मुनाफा, वेडिंग कैंपेन ने तोड़ा इंटरनेट, 72 घंटों में 30 करोड़ व्यूज पार

प्रियंका का पहले का जीवन

प्रियंका अरुल मोहन का जन्म 20 नवंबर 1994 को बेंगलुरु (कर्नाटक) में हुआ था. उनकी उम्र अभी लगभग 31 साल है. उनके पिता तमिल हैं और मां कन्नड़ हैं. क्षेत्रों की विभित्ताओं ने उन्हें अच्छे से तराशा है. उन्होंने PES University से बायोलॉजिकल इंजीनियरिंग में डिग्री ली है. पढ़ाई के बाद वे अभिनय की दुनिया में आ गई, जिसमें उन्हें तमिला और तेलुगु इंडस्ट्री में काम करने का मौका मिला.

विज्ञापन

फिल्मी करियर की शुरुआत

प्रियंका को सबसे पहले 2019 में मौका मिला. उन्होंने कन्नड़ फिल्म Ondh Kathe Hella से डेब्यू किया. फिर तेलुगु फिल्म Gang Leader में नानी के साथ काम किया. असली पहचान उन्हें 2021 में तमिल फिल्म Doctor से मिली. इस फिल्म में सिवाकार्तिकेयन के साथ उनकी जोड़ी सुपरहिट रही. उन्हें बेस्ट डेब्यू के लिए SIIMA अवॉर्ड भी मिला. उसके बाद Don, Etharkkum Thunindhavan जैसी फिल्मों में उन्होंने अच्छा काम किया.

यह भी पढ़ें: Box Office Collection Day 11: मंडे टेस्ट में The Kerala Story 2 का क्या रहा हाल? जानें अब

विज्ञापन

Made in Korea में नया रोमांच

अब Netflix पर उनकी फिल्म Made in Korea 12 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाली है. यह फिल्म एक छोटे शहर की लड़की शेंबा की कहानी है, जो तमिलनाडु से साउथ कोरिया जाती है. वहां वह कोरियन सपनों की दुनिया में पहुंचती है, लेकिन मुश्किलों का सामना करती है. प्रियंका शेंबा का किरदार निभा रही हैं. फिल्म में कोरियन एक्टर्स जैसे Park Hye-jin भी हैं. यह भारत और कोरिया की पहली ऐसी साझा फिल्म है Netflix पर.

ट्रेलर देखकर फैंस हुए उत्सुक

Made in Korea के ट्रेलर में भावुक, दोस्ती और संस्कृति का मिश्रण दिखता है. लोग कह रहे हैं कि यह फिल्म हर उस लड़की के लिए है जो Seoul जाना सपना देखती है. निर्देशक Ra Karthik ने इसे दिल छूने वाली कहानी बनाया है. इसमें प्रियंका का रोल और उनकी कमाल की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Salman Khan के पिता सलीम खान को इस हफ्ते अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी, हेल्थ पर आया

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola