नई दिल्ली: ग्लोबल पर्सनालिटी बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने एक बार फिर देश को गौरवांवित महसूस करवाया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में व्हाइट हाउस का दौरा किया है, जहां उन्होंने वाशिंगटन में डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी विमेन लीडरशिप फोरम के दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Priyanka Chopra interviews US Vice President Kamla Harris) संग एक हेल्थी कॉन्वर्जेशन साझा किया।
अभी पढ़ें – Video: भाषण के बाद अचानक जो बाइडेन के साथ क्या हुआ? हर कोई रह गया हैरान
उन्होंने बातचीत की शुरुआत महिलाओं की सुरक्षा से की। कमरे में खामोशी के दौरान, उन्होंने मजाक में कहा, “क्या आपको वह आवाज सुनाई दे रही है? वह नो मैन्सप्लेनिंग की आवाज है, देवियों। ” इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने अमेरिका में कुछ महत्वपूर्ण विषयों जैसे पे पैरिटी और गन लॉ के बारे में सवाल पूछे।
बातचीत के दौरान, प्रियंका ने अपने 22 साल के फिल्मी करियर पर पहली बार बात की। उन्होंने बताया कि ये पहली बार है जब उन्हें उनके साथ काम करने वाले मेल एक्टर्स के बराबर पे किया गया।
इस खास दिन के लिए प्रियंका ने पीले रंग की बैकलेस ड्रेस के साथ व्हाइट हील्स पहनी। उन्होंने लीक गोल्ड-टोन्ड ब्रेसलेट्स, डायमंड रिंग्स, और रिबन-शेप्ड गोल्ड इयररिंग्स सहित मिनिमल एक्सेसरीज़ के साथ अपने लुक को पूरा किया। बालों को सेंटर-पार्टेड ओपन वेवी हेयर और मिनिमल मेकअप के साथ PeeCee काफी स्टनिंग दिखीं।
एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी कई पिक्स साझा की, जिसमें उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स से अपनी यात्रा की कुछ झलकियां साझा कीं। व्हाइट हाउस के अंदर वाशिंगटन स्मारक की तस्वीर शेयर करने के साथ ही उन्होंने प्रेसीडेंट हाउस के अंदर कॉफी का भी आनंद लिया, जिस पर राष्ट्रपति भवन की मुहर लगी हुई है।
इस बीच प्रियंका के पति निक जोनस अपनी बेटी मालती के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। फोटो में उन्हें न्यूयॉर्क में बेटी के साथ एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने दोनों की एक तस्वीर साझा करते हुए इसे कैप्शन दिया, “डैडी बेटी एडवेंचर्स इन एनवाईसी।”
अभी पढ़ें – New York: एस जयशंकर ने सीरिया के विदेश मंत्री से मुलाकात की, इन मुद्दों पर हुई बातचीत
वर्कफ्रंट
प्रियंका के पास ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ और सीरिज ‘सिटाडेल’ जैसी इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स हैं। रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित, सिटाडेल ओटीटी प्लैटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। बॉलीवुड की बात करें तो वो फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगी। फिल्म कथित तौर पर 2023 की गर्मियों में रिलीज होने की उम्मीद है।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
27 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 hr agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
2 hrs agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
2 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
3 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
14 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
15 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines