हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मिस वर्ल्ड बन किया देश का नाम रोशन, करियर के पीक पर छोड़ा बॉलीवुड, आज हैं ग्लोबल स्टार; पहचाना कौन?

बॉलीवुड की एक हसीना ऐसी है जो आज ग्लोबल स्टार के नाम से जानी जाती है. करियर के पीक पर बॉलीवुड से किनारा करने वाली ये हसीना आज पूरी दुनिया में एक बड़ा नाम है. चलिए जानते हैं हम किस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं.

विज्ञापन

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने टैलेंट और मेहनत से अपने सपनों का मुकाम हासिल किया है. आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्होंने अपने करियर के शुरुआत में ही मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन कर दिया था. इसके बाद इस एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में कदम रखा और ये बॉलीवुड स्टार बन गईं. आज ये हसीना ग्लोबल स्टार के नाम से जानी जाती हैं. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर हम किसकी बात कर रहे हैं, तो चलिए जानते हैं आखिर ये हसीना कौन है.

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर किया नाम रोशन

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा हैं. आज एक्ट्रेस बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड का भी एक जाना-माना नाम हैं. फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले इस एक्ट्रेस ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी. साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया और इस कॉन्टेस्ट को जीतकर पूरे देश का नाम रोशन किया. मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर प्रियंका चोपड़ा ने खुद की पहचान बनाई.

यह भी पढ़ें: Dhamaal 4 Box Office Collection: ‘धमाल 4’ का बड़ा धमाका! 8 दिनों में 100 करोड़ किए पार; जानें अब तक का कलेक्शन

विज्ञापन

बॉलीवुड की बनीं टॉप एक्ट्रेस

मॉडलिंग के बाद एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा. प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में आई तमिल फिल्म ‘थमिझन’ से की थी. इस फिल्म में प्रियंका के साथ थलपति विजय लीड रोल में थे. इसके बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में कदम रखा और साल 2003 में आई फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया. इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस को एक से बढ़कर एक बॉलीवुड फिल्में मिलने लगीं और वो बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो गईं.

यह भी पढ़ें: दुल्हन बनीं Jennifer Winget? रॉयल ब्राइडल लुक ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

विज्ञापन

आज हैं ग्लोबल स्टार

वहीं करियर के पीक पर प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से किनारा कर लिया. प्रियंका के इस फैसले से हर कोई हैरान रह गया था. साल 2015 में आई ‘बाजीराव मस्तानी’ के बाद प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से ब्रेक लेकर हॉलीवुड की तरफ रुख किया. एक्ट्रेस ने हॉलीवुड में शुरुआती दौर में छोटे रोल्स से शुरुआत की. थ्रिलर सीरीज ‘क्वांटिको’ से प्रियंका ने हॉलीवुड में कदम जमाए. वहीं इसके बाद उन्हें एक के बाद एक ऑफर मिलते गए और आज हॉलीवुड में भी प्रियंका चोपड़ा एक जाना-माना नाम बन चुकी हैं. आज उन्हें ग्लोबल स्टार कहा जाता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola