Priyadarshan Praises Aditya Dhar For Dhurandhar: फिल्म इंडस्ट्री में गुरु और शिष्य का रिश्ता बहुत खास होता है. आदित्य धर की धुरंधर की सफलता के बाद यह रिश्ता और भी गहरा हो गया. गुरु प्रियदर्शन, जो खुद भी बेहद कमाल के फिल्ममेकर हैं. उन्होंने अपने शिष्य की जमकर तारीफ की है. प्रियदर्शन ने कहा कि उनके शिष्य ने उनसे भी बेहतर काम किया है. साथ ही इस फिल्म को आज से 50 साल पुरानी इस कल्ट क्लासिक से कंपेयर कर दिया है.
पुराना रिश्ता याद आया
प्रियदर्शन फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर हैं. आदित्य धर कभी उनके अंदर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया करते थे. उन्होंने आक्रोश और तेज जैसी फिल्मों के डायलॉग्स भी लिखे हैं. प्रियदर्शन ने बताया कि उन्होंने आदित्य को कुछ खास नहीं सिखाया. शिष्य ने खुद देखकर और सीखकर आगे बढ़ा. प्रियदर्शन ने कहा, “मैंने उन्हें कुछ नहीं सिखाया, लेकिन वे मेरे साथ रहकर खुद सीख गए.”
धुरंधर से की पुरानी फिल्म से तुलना
प्रियदर्शन ने आदित्य धर की धुरंधर और धुरंधर 2 दोनों फिल्मों की जमकर तारीफ की. उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान बताया कि आज आदित्य मुझे मोटिवेट कर रहा है. मैंने उसे ऐसा कभी कुछ नहीं सिखाया. वह अपने काम से मुझे सिखा रहा है. प्रियदर्शन आगे कहते हैं कि ‘आदित्य ने बॉलीवुड और इंडियन सिनेमा के सारे रूल्स तोड़ दिए. कोई कहता है कि फिल्म ऐसे बनती है, वैसे बनती है. उसने सब पीछे छोड़कर अपने हिसाब से फिल्म बनाई और सफलता पाई.’
यह भी पढ़ें: Sonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
प्रियदर्शन की आने वाली फिल्म
प्रियदर्शन की फिल्म भूत बंगला भी जल्द 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसमें अक्षय कुमार के साथ साथ राजपाल यादव के मजेदार सीन्स आपको खूब हंसाने वाले हैं. इसी बीच उनके शिष्य की फिल्म धुरंधर 2 लगातार रिकॉर्ड सेट किए जा रही है. सभी लोग आदित्य धर की कलाकारी देखकर हैरान हैं. लेकिन आदित्य ने अपने क्राफ्ट से खुद को साबित कर दिखाया.
यह भी पढ़ें: बंगाली सिनेमा को बड़ा झटका, शूटिंग के बीच Rahul Banerjee की समुद्र में गिरकर हुई मौत
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
5 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
5 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
9 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
10 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
11 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
12 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines