'आर्या' से लेकर 'सेक्रेड गेम्स' तक, OTT पर जमकर देखी गई ये 5 सीरीज, आखिरी दर्शकों के दिलों पर कर रही राज!

आज हम आपके लिए 5 शानदार सीरीज लेकर आए हैं, जिन्हें दर्शकों ने ओटीटी पर जमकर देखा है. इस लिस्ट में सुष्मिता सेन की सीरीज आर्या से लेकर सैफ की  'सेक्रेड गेम्स' का नाम शामिल है. चलिए जानते हैं इन सीरीज की बारे में.

web series
1 / 6
OTT पर जमकर देखी गई ये 5 सीरीज (PIC- IMDb)

आज के दौर में लोग ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं. अगर आपको भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मूवी या सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपको 5 बेहतरीन सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप घर बैठे पूरे परिवार के साथ देखने का प्लान बना सकते हैं. इस लिस्ट में सस्पेंस, क्राइम, थ्रिलर और एक्शन देखने को मिलने वाला है. इस लिस्ट में 'आर्या' से लेकर 'सेक्रेड गेम्स' तक का नाम शामिल है. आइए जानते हैं इन सीरीज के बारे में विस्तार से.

विज्ञापन

दिल्ली क्राइम

दिल्ली क्राइम2 / 6

लिस्ट में पहला नाम पॉपुलर क्राइम-थ्रिलर सीरीज 'दिल्ली क्राइम' (Delhi Crime) का आता है. इस सीरीज के अब तक 3 सीजन जारी किए जा चुके हैं, जिसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था. इस सीरीज की कहानी वास्तविक और काल्पनिक घटनाओं से मिलाकर बनाई गई है. इस सीरीज में आपको दिल्ली पुलिस की डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी और उनकी टीम के कार्यों को दिखाया गया है. यह वेब सीरीज आपको पूरे टाइम स्क्रीन से नजरें नहीं हटने वाली है.

विज्ञापन

मेड इन हेवन

मेड इन हेवन3 / 6

दूसरे स्थान पर अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'मेड इन हेवन' (Made in Heaven) का आता है, जो एक बेहतरीन रोमांटिक ड्रामा सीरीज है. इस वबे सीरीज में आपको ऐसी कहानी देखने को मिलती है, जो इंसानी रिश्तों को बड़ी ही सादगी के साथ पेश किया गया है. सीरीज की शुरुआत दिल्ली में हो रही एक भव्य शादियों की चकाचौंध से होती है.

द नाइट मैनेजर

द नाइट मैनेजर4 / 6

तीसरे नंबर पर अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर की वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' का आता है. इस सीरीज ने  साल 2024 में इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स में नॉमिनेशन हासिल किया था. यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर अवेलेबल है, जिसे आप पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं. सीरीज में अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर के साथ शोभिता धुलिपाला भी अहम किरदार में नजर आई थी. सीरीज की कहानी शान सेनगुप्ता (आदित्य रॉय कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है.

विज्ञापन

सेक्रेड गेम्स

सेक्रेड गेम्स5 / 6

चौथे स्थान पर सैफ अली खान की पॉपुलर सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' का नाम आता है. इस सीरीज को साल 2018 में रिलीज किया गया था, जो विक्रम चंद्र की मशहूर उपन्यास से प्रेरित है. यह सीरीज दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई है. इस सीरीज में सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, नीरज काबी और एल्नाज नोरोजी ने अहम किरदार निभाया है. इस सीरीज के अब तक दो सीजन रिलीज हो चुके हैं और दर्शकों काफी पसंद भी आए हैं.

आर्या सीरीज

आर्या सीरीज6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का आता है. यह सीरीज क्राइम, सस्पेंस और थ्रिलर का कॉम्बो देखने को मिलता है. इस सीरीज में सुष्मिता ने काफी शानदार अभिनय किया है. हम जिस सीरीज का जिक्र कर रहे है, वो और कोई नहीं बल्कि 'आर्या' (Aarya) है. यह सीरीज आज भी दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है. अगर आपने इसे नहीं देखा है, तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देखने का प्लान बना सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन