---विज्ञापन---

कुमार सानू ने खोला बॉलीवुड का पुराना राज, ‘मूवी माफिया’ के दबाव में गाने पड़े अश्लील गीत

बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर कुमार सानू ने अपने अभी तक के करियर में हजारों गाने गए हैं, जिसे लोगों ने काफी सराहा भी है. लेकिन सिंगर ने हाल ही में ऐसा खुलासा किया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

---विज्ञापन---

सिंगर कुमार सानू का जन्म 20 अक्टूबर 1957 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था. उन्होंने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत 80 के दशक के अंत में किया था. 1990 के दशक में सिंगर की सबसे ज्यादा पहचानी जाने वाली आवाजों में से एक बन गई थी. उन्होंने अभी तक के करियर में 22,000 से ज्यादा गाने गा चुके हैं. इतना ही नहीं सिंगर को 5 बार लगातार सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला है.

लेकिन सिंगर ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. कुमार सानू ने एक इंटरव्यू में बताया है कि 1990 दशक के दौर में उनके द्वारा गए सभी गाने अच्छे नहीं थे. उन्होंने यह भी बताया की वो अश्लीलता से दूर रहना चाहते थे. लेकिन कुछ मौकों पर दबाव में आ गए थे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: बोरियत होगी छूमंतर! Prime Video पर देखें ये 5 धांसू वेब सीरीज, कहानी जीत लेगी दिल

कुमार सानू ने अश्लील गाना न गाने पर क्या कहा

दरअसल, जब सिंगर कुमार सानू से 90 के दशक के कुछ गानों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने माना कि इस तरह के गाने उस दौर का हिस्सा हुआ करते थे. सिंगर ने यह भी बताया कि उस दौर में अच्छे से लेकर बुरे सभी तरह के गाने हुआ करते थे. कुमार सानू ने आगे कहा, ‘मेरा उसूल था कि मैं अपने गानों में कभी अश्लीलता नहीं लेकर आऊंगा. हालांकि, कई बार ऐसा हुआ की मैं अपने उसूलों पर टिक नहीं पाया. क्योंकि कई बार इस तरह के गानों को लेकर इतना प्रशर थी की मुझे लगा की उन्हें गाना ही पड़ेगा. वरना चीजें ठीक नहीं होंगी’.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सस्पेंस-थ्रिलर के शौकीन हैं तो मिस न करें 2 घंटे 15 मिनट की ये धांसू फिल्म, हर सीन में छिपा है गहरा राज

‘मूवी माफिया’ का था सिंगर पर दबाव

हालांकि, कुमार सानू ने आगे यह भी कहा कि ‘मूवी माफिया’ के दबाव के बाद भी मैं अपने उसूलों पर कायम हूं. क्योंकि मेरे 1-2 ही गाने ऐसे है, जिसमें अश्लीलता है. जैसे, ‘रज गया तबला तबेले में…’ शामिल है. हालांकि, मैंने खुद को अश्लील गानों से काफी परहेज किया है और आज भी मैं अपने इस उसूल पर कायम हूं. लेकिन इस चीज से मुझे नुकसान तो बहुत हुआ. लेकिन मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है. आपको बता दें कि सिंगर ने हाल ही में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपना एक नया गाना रिलीज किया है ‘ऐ मेरे वतन’. इस गाने को अहमद सिद्दीकी ने लिखा है, तो वहीं इसे राजा अली ने कंपोज किया है. 

---विज्ञापन---

First published on: Aug 15, 2026 08:27 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola