Preity Zinta: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म ‘वाइब’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. वहीं फिलहाल प्रीति जिंटा अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं. फिल्म में प्रीति जिंटा के साथ कुणाल खेमू भी नजर आ रहे हैं. वहीं प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी ऑन-स्क्रीन प्रेसेंस पर खुलकर बात की है. एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि वो अपनी फिल्में स्क्रीन पर नहीं देखती हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस भी इससे शॉक्ड हो गए हैं और जानना चाहते हैं कि आखिर प्रीति जिंटा अपनी फिल्मों को क्यों नहीं देखती हैं. तो चलिए आपको भी हम बताते हैं कि आखिर प्रीति जिंटा ने क्या कुछ कहा है.
क्या बोलीं प्रीति जिंटा?
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू के दौरान प्रीति जिंटा ने अपनी फिल्मों के बारे में बातें कीं. इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि वो अपनी फिल्मों को स्क्रीन पर नहीं देखती हैं. एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं जब भी खुद को स्क्रीन पर देखती हूं तो मैं खुद को जज नहीं कर पाती. जब मेरी फिल्म बनकर तैयार हो जाती है, मैं तब भी उस फिल्म को नहीं देख पाती. मुझे खेद को स्क्रीन पर देखना काफी अजीब लगता है. ऐसा भी नहीं है कि मुझे फिल्में देखना पसंद नहीं है, लेकिन मैं ऐसा कर ही नहीं पाती. मुझे अपने दिए गए सीन्स देखकर लगता है कि मैं इस सीन को और बेहतर कर सकती थी.’
यह भी पढ़ें: Haiwaan OTT Update: सिनेमाघरों के बाद ‘हैवान’ किस OTT पर देगी दस्तक? जानिए किस प्लेटफॉर्म ने खरीदे स्ट्रीमिंग राइट्स
कब रिलीज होगी ‘वाइब’?
प्रीति जिंटा का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वाइब’ में एक्ट्रेस स्पाई का किरदार निभा रही हैं. फिल्म के ट्रेलर में देखने को मिलता है कि वो 2 और लोगों को एक सीक्रेट मिशन के लिए तैयार करती हैं. फिल्म में थ्रिलर स्पाई के साथ-साथ कॉमेडी से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. फिल्म के ट्रेलर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इस फिल्म में प्रीति जिंटा के साथ-साथ कुणाल खेमू, स्पर्श श्रीवास्तव और दिनेश लाल यादव भी लीड रोल में हैं. वहीं ये फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में सलमान खान ने पलटा एविक्शन का गेम, 4 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से कोई नहीं होगा बेघर!
8 साल बाद किया कमबैक
‘वाइब’ से पहले प्रीति जिंटा सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ में भी नजर आईं. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को फैंस ने खूब पसंद भी किया. ‘बंटवारा 1947’ से एक्ट्रेस ने 8 साल बाद स्क्रीन पर कमबैक किया है. इससे पहले उन्होंने साल 2018 में आई फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ में काम किया था. हालांकि ये फिल्म सिनेमाघरों में फ्लॉप साबित हुई थी, जिसके बाद एक्ट्रेस ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली थी और वो अपने परिवार के साथ टाइम बिता रही थीं. वहीं अब एक्ट्रेस का फोकस अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वाइब’ पर है.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
4 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
4 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
5 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
5 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
6 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
7 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
8 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines