हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Netflix पर फिर ट्रेंड कर रही 12 महीने पुरानी प्रतीक गांधी की ये सीरीज, वीकेंड पर देखने का बना सकते हैं प्लान

आप भी ओटीटी पर मूवी और सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी सीरीज लेकर आए हैं, जो  12 महीने पहले रिलीज हुई थी. लेकिन यह सीरीज इन दिनों ओटीटी पर जमकर देखी जा रही है और टॉप 10 में ट्रेंड भी कर रही है. आइए जानते हैं इस सीरीज के बारे में.

विज्ञापन
Netflix पर फिर ट्रेंड कर रही प्रतीक गांधी की ये सीरीज. (Image Credit-Netflix. Youtube)

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज होती है, जिन्हें दर्शक काफी पसंद करते हैं, तो वहीं कई मूवी और सीरीज ऐसी भी होती है, जो ऑडियंस को लुभाने में कामयाब साबित नहीं हो पाई है. लेकिन, इन दिनों एक ऐसी सीरीज ओटीटी पर छाई हुई है. यह सीरीज 12 महीने पहले रिलीज की गई थी. इस वेब सीरीज को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था.

अगर आप भी वीकेंड पर देखने के लिए कोई सीरीज की तलाश कर रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे महज 6 एपिसोड के साथ जारी किया गया था. यह सीरीज आपको काफी ज्यादा पसंद आने वाली है, जो एक स्पाई थ्रिलर सीरीज है. इस सीरीज को देखने के बाद आपको धुरंधर जैसी फिल्में भी फीकि लगने लगेगी. हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, वो नेटफ्लिक्स (Netflix) साल 2025 में रिलीज की गई थी.

यह भी पढ़ें: थिएटर में फ्लॉप, OTT पर किस्मत बदलने की उतरेगी बॉबी देओल की ये फिल्म; जानें कब देगी दस्तक

विज्ञापन

‘सारे जहां से अच्छा’ सीरीज IMDb रेटिंग

अगर आपको भी कम समय में एक बेहतरीन सीरीज देखना है, तो आप यह सीरीज देखने का प्लान बना सकते हैं. इस सीरीज को आईएमडीबी पर 10 में से 7.2 की धांसू रेटिंग मिली है. यह सीरीज इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 8वें स्थान पर ट्रेंड कर रही है. हम जिस सीरीज का जिक्र कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि ‘सारे जहां से अच्छा’ (Saare Jahan Se Accha: The Silent Guardians) है. इस सीरीज में एक्टर प्रतीक गांधी ने अहम किरदार निभाया है. सीरीज में प्रगति के अलावा तिलोत्तमा शोम, रजत कपूर और सनी हिंदुजा ने अहम किरदार निभाया है. यह स्पाई थ्रिलर सीरीज दर्शकों को अपना शागिर्द बना लिया था.

‘सारे जहां से अच्छा’ की कहानी

वहीं ‘सारे जहां से अच्छा’ (Saare Jahan Se Accha: The Silent Guardians) सीरीज की कहानी की बात करें, तो इस सीरीज की कहानी साल 1970 के दशक में भारत और पाकिस्तान के बीच न्यूक्लियर पावर बनने के जोश और सीक्रेट की होड़ पर आधारित है. सीरीज में एक्टर प्रतीक गांधी ने भारतीय जासूस विष्णु शंकर का किरदार निभाया है. वहीं पाकिस्तानी स्पाई एजेंट का किरदार मुर्तुजा मलिक (सनी हिंदुजा) ने निभाया था. इस सीरीज में आपको काफी शानदार सीन्स देखने को मिलने वाले हैं. 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 3 एपिसोड, हॉरर और सस्पेंस से भरपूर है Netflix की ये सीरीज; IMDb पर मिली तगड़ी रेटिंग

देखें प्रतीक गांधी की ये 4 सीरीज

आपको बता दें कि एक्टर प्रतीक गांधी की सीरीज देखना पसंद है, तो आप एक्टर की ये 4 सीरीज देखने का प्लान बना सकते हैं. ‘स्कैम 1992’ (नेटफ्लिक्स), ‘विठ्ठल टीड़ी’ (ShemarooMe) , ‘क्राइम्स आज कल’ (Amazon MX Player) और (Prime Video) और ‘गांधी’ (ZEE5)पर देखने का प्लान बना सकते हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola