Prasad Behara हुए अरेस्ट, क्या है वो मामला? जिसमें फंसे पॉपुलर एक्टर और यूट्यूबर

Prasad Behara: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के बाद अब एक और एक्टर पर कानूनी बादल छा गए हैं। जी हां, एक और पॉपुलर एक्टर को अब पुलिस वे अरेस्ट कर लिया है। आइए जानते हैं कि कौन हैं ये एक्टर और क्या है पूरा मामला?

Prasad Behara

Prasad Behara

विज्ञापन

Prasad Behara: हाल ही में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन कानूनी पचड़े में फंसे नजर आए थे। संध्या थिएटर में ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान अल्लू अर्जुन को देखने के लिए भीड़ एक्साइटेड हो गई थी। इस दौरान वहां भगदड़ हो गई और इस घटना में एक महिला की जान चली गई। साथ ही महिला के बेटे की हालत भी गंभीर बनी हुई है। ये मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब एक और एक्टर पर केस दर्ज कर उन्हें अरेस्ट किया गया है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये अभिनेता कौन हैं और क्या है वो मामला, जिसमें वो फंसे हैं? आइए जानते हैं…

कौन हैं ये एक्टर?

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि तेलुगु अभिनेता और यूट्यूबर प्रसाद बेहरा हैं। जी हां, प्रसाद बेहरा को ही हैदराबाद पुलिस ने बीते दिन यानी 18 दिसंबर को अरेस्ट किया है। प्रसाद पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं और इसकी वजह ने पुलिस ने मामला दर्ज करके प्रसाद को अरेस्ट किया है।

Advertisment

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Prasad Behara (@prasad.behara)

क्या है केस?

प्रसाद मेहरा पर महिला ने जो आरोप लगाए हैं वो बेहद संगीन हैं। महिला ने प्रसाद बेहरा पर कई मौकों पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं बल्कि महिला का ये भी कहना है कि प्रसाद बेहरा ने उन्हें और उनके लुक पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश भी प्रसाद ने की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Prasad Behara (@prasad.behara)

विज्ञापन

शो ‘पेलिवरमंडी’ की शूटिंग के दौरान किया मिसबिहेव

सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो उसमें बताया जा रहा है कि प्रसाद ने अपने शो ‘पेलिवरमंडी’ की शूटिंग के दौरान महिला के साथ मिसबिहेव किया। जब प्रसाद ने महिला के साथ गलत किया, तो महिला ने शो छोड़ने का फैसला किया, लेकिन प्रसाद ने सुधरने का नाटक किया और उनसे माफी मांगी। महिला का लगा कि शायद प्रसाद सच में सुधर गया है और इसलिए उन्होंने फिर ‘मैकेनिक’ नाम के एक शो मे साथ काम किया, लेकिन प्रसाद अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और उन्होंने फिर से महिला के साथ मिसबिहेव किया।

14 दिनों की न्यायिक हिरासत में प्रसाद

प्रसाद की हरकतें बढ़ती गई और महिला ने परेशान होकर पुलिस को इसकी शिकायत की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक्टर को अरेस्ट कर लिया है और उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है। हालांकि अभी तक एक्टर की टीम या फिर फैमिली की और से उनकी गिरफ्तारी पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ