हिंदी, तमिल, तेलुगु और नेपाली सिनेमा में अपनी खलनायक भूमिकाओं से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. अभिनेता यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर को शेयर करते हुए साथी कलाकार को श्रद्धांजलि दी. रदीप रावत पिछले कुछ समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
वह पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे और मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली. प्रदीप रावत अपने पीछे पत्नी और बेटे विक्रमादित्य को छोड़ गए हैं.
यह भी पढ़ें : Pradeep Rawat Death Reason: आखिर किस वजह से हुआ ‘महाभारत’ फेम अभिनेता प्रदीप रावत का निधन?
नेटवर्थ कितनी है
चार दशकों से अधिक लंबे अपने शानदार फिल्मी करियर में प्रदीप रावत ने कई भाषाओं की फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया. मीडिया रिपोर्ट्स, के मुताबिक, निधन के समय प्रदीप रावत की कुल संपत्ति करीब 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर आंकी गई है.
उन्होंने यह संपत्ति बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में मुख्य खलनायक की भूमिकाएं निभाकर बनाई है.
यह भी पढ़ें : अभिनेता प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र हुआ निधन, ‘महाभारत’ से ‘गजनी’ तक में निभाए थे यादगार किरदार
‘महाभारत’ से मिली थी पहचान
प्रदीप रावत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी. बीआर चोपड़ा के आइकॉनिक ‘महाभारत’ में ‘अश्वत्थामा’ का किरदार निभाकर उन्हें घर-घर में जबरदस्त पहचान मिली. इसके बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया और एक बहुमुखी प्रतिभा वाले अभिनेता के रूप में स्थापित हुए.
इन फिल्मों से रचा इतिहास
आमिर खान स्टारर ऑस्कर नॉमिनेटेड लगान फिल्म में उन्होंने ‘देवा’ का यादगार किरदार निभाया. फिर आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म गजनी में उन्होंने मुख्य विलेन ‘गजनी धर्मात्मा’ की खूंखार भूमिका निभाई, जिसने उनके करियर को एक नई ऊंचाई दी. इसके अलावा उन्होंने हिंदी की कई मूवीज समते साउथ सिनमें भी काम किया है.
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
13 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
14 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
15 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
16 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
17 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
18 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
19 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
20 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
21 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines