Pradeep Rawat Death Reason: फिल्म जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जिसने सभी का दिल तोड़ दिया है. ‘महाभारत’ ‘लगान’ , ‘गजनी’ और ‘छावा’ जैसी फिल्मों में दमदार किरदार निभाने वाले एक्टर प्रदीप रावत का निधन हो गया है. एक्टर ने 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. एक्टर के निधन की खबर की जानकारी ‘लगान’ मूवी में काम करने वाले को-स्टार यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया है.
एक्टर के निधन का खबर से फिल्म जगत में मातम पसर गया है. इतना ही नहीं उनके फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि उनके फेवरेट एक्टर अब इस दुनिया में नहीं रहे. बता दें कि प्रदीप रावत काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. हालांकि, आज यानी 4 अगस्त को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है.
यह भी पढ़ें: 3 महीने पहले हो गया था Spider-Man की ‘दादी’ निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
कैसे हुआ प्रदीप रावत का निधन?
आपको बता दें कि एक्टर प्रदीप रावत कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जंग लड़ रहे थे. एक्टर का शुरुआती में इलाज मुंबई के अंधेरी मौजूद कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में किया जा रहा था. हालांकि, एक्टर की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए उन्हें किसी दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था, जहां उनका निधन हो गया है.
एक्टर के निधन पर बॉलीवुड सुपरस्टार सोनु सूद ने प्रदीप रावत की फोटो लगाकर एक स्टोरी इंस्टा पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा RIP प्रदीप रावत भाई…आप हमेशा याद आएंगे.
यह भी पढ़ें: अभिनेता प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र हुआ निधन, ‘महाभारत’ से ‘गजनी’ तक में निभाए थे यादगार किरदार
प्रदीप रावत को इन फिल्में से मिली पहचान
प्रदीप रावत ने आमिर खान की ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म ‘लगान’ में अहम किरदार निभाया था. इतना ही नहीं एक्टर ने आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गजनी’ में भी अहम भूमिका निभाई थी, एक्टर ने डबल रोल प्ले किया था. दिवंगत एक्टर ने साउथ सिनमें में भी अपनी पहचान बना ली थी. उन्होंने मशहूर डायरेक्टर एस एस राजामौली की फिल्म ‘सई’ (Sye) से कदम रखा था.
संबंधित खबरें
हिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
9 mins agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
47 mins ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
2 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
3 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
3 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
12 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
17 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
18 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines