Tunisha Sharma Suicide Case: एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा का जेजे अस्पताल में हुआ पोस्टमॉर्टम, रिपोर्ट का इंतजार

actress Tunisha Sharma

Tunisha Sharma Suicide Case: टीवी सीरियल के सेट पर कथित तौर पर आत्महत्या करने वाली अभिनेत्री तुनिषा शर्मा का पोस्टमॉर्टम रविवार तड़के नायगांव के जेजे अस्पताल में किया गया। आज शाम करीब चार बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अधिकारियों ने कहा, “पोस्टमार्टम सुबह 4:30 बजे तक किया गया था और 4-5 पुलिस कर्मी भी मौजूद थे।” अभिनेत्री तुनिषा शर्मा (21) ने 24 दिसंबर को एक टीवी धारावाहिक के सेट पर आत्महत्या कर ली थी।

को-एक्टर को किया गिरफ्तार

वालीव पुलिस के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली कि चाय ब्रेक के बाद अभिनेत्री टायलेट गई और जब वह वापस नहीं आई तो पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और पाया कि उसने फांसी लगा ली है। आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज होने के बाद वालीव पुलिस ने अभिनेता तुनिशा शर्मा की सह-कलाकार शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया। उसे सोमवार (26 दिसंबर) को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

वालीव पुलिस ने रविवार तड़के कहा, “आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया है।” शनिवार को एक टीवी धारावाहिक के सेट पर शर्मा की कथित तौर पर आत्महत्या करने के बाद यह बात सामने आई है।

कौन है तुनिषा शर्मा

4 जनवरी, 2002 को जन्मी तुनिशा शर्मा चंडीगढ़ की रहने वाली थी। कम उम्र से उन्होंने टीवी में काम करना शुरू कर दिया था। अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल में कास्ट होने से पहले, उन्होंने महाराणा प्रताप सीरियल के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके अलावा चक्रवर्ती अशोक सम्राट, गब्बर पुंछवाला, इंटरनेट वाला लव, शेर-ए-पंजाब: महाराजा रंजीत सिंह और इश्क सुभान अल्लाह जैसी सीरियल में भी उन्होंने काम किया।

इन शो में काम करने से उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे भी खुल गए। उन्हें दबंग 3, कहानी 2, बार बार देखो और फितूर जैसी फिल्मों में देखा गया था। उन्हें फितूर (फिरदौस) और बार बार देखो (दीया कपूर) दोनों में कैटरीना कैफ की युवावस्था की भूमिका निभाने के लिए याद किया जाता है।

तुनिशा के इंस्टाग्राम पर एक मिलियन से अधिक फॉलोअर्स थे और वह सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म पर काफी सक्रिय थी। अपनी मृत्यु से ठीक छह घंटे पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें लिखा था, “जो लोग अपने जुनून से प्रेरित होते हैं, वे रुकते नहीं हैं।”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ