Poonam Pandey के खिलाफ 100 करोड़ की मानहानि की शिकायत, गिरफ्तारी की तलवार लटकी!

Poonam Pandey Fake Death Stunt Update: पूनम पांडे अपनी मौत की झूठी खबर फैलाने पर फंस गई हैं। उन पर अब गिरफ्तारी के बादल मंडरा रहे हैं। जानिए मामले में क्या ताजा अपडेट सामने आया?

Poonam Pandey

Poonam Pandey

Poonam Pandey Fake Death Stunt Latest Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे (Poonam Pandey) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं, क्योंकि उनके और उनके पति सैम के खिलाफ अब 100 करोड़ की मानहानि का केस दर्ज करने की मांग की गई है।

विज्ञापन

FIR दर्ज करने के लिए उत्तर प्रदेश के कानपुर पुलिस कमिश्नर को तहरीर दी गई है, जिन्होंने फीलखाना थाना SHO को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। दरअसल, पूनम पांडे ने सर्विकल कैंसर से अपनी ही मौत की झूठी अफवाह फैलाई थी, जिससे पूरा देश हिल गया था।

विज्ञापन

किसने दी पुलिस कमिश्नर को शिकायत?

सूत्रों के मुताबिक, पूनम पांडे के खिलाफ शिकायत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने दी है। उन्होंने पूनम पांडे पर महिलाओं और अपने फैंस की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। फैजान मूल रूप से मध्य प्रदेश के भोपाल जिले के निवासी हैं, लेकिन पिछले 10 साल से मुंबई में रहते हैं। उन्होंने मुंबई पुलिस को भी पूनम पांडे के खिलाफ शिकायत दी है, क्योंकि पूनम पांडे उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली हैं, इसलिए फैजान ने अब उनके होमटाउन की पुलिस को शिकायत दी है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Poonam Pandey (@poonampandeyreal)

शिकायत में क्या लिखा फैजान अंसारी ने?

फैजान अंसारी द्वारा कानपुर पुलिस कमिश्नर को दी गई शिकायत में लिखा है कि पूनम पांडे ने अपनी मौत होने की झूठी खबर फैलाकर लोगों को गुमराह किया। अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और फैंस का दिल दुखाया। सर्विकल कैंसर से मौत होने का बहाना बनाकर महिलाओं की भावनाओं से खिलवाड़ किया। बीमारी से उनकी मौत होने की खबर सुनकर लोगों के दिल में सर्विकल कैंसर को लेकर दहशत फैल गई थी। इसलिए पूनम पांडे के खिलाफ 100 करोड़ रुपये की मानहानि का केस दर्ज किया जाए।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Poonam Pandey (@poonampandeyreal)

क्या है कैंसर से झूठी मौत का मामला?

बता दें कि गत 2 फरवरी को खबर आई कि सर्विकल कैंसर से पूनम पांडे की मौत हो गई है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट डालकर खबर लोगों को दी गई। उनकी PR पारुल चावला ने भी एक प्रेस नोट जारी करके इसकी पुष्टि की थी। इसके बाद देशभर में शोक की लहर फैल गई थी। उनके दोस्त और फैंस उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे थे। पूरा मीडिया उनकी मौत होने की खबरें फ्लैश कर चुका था। पूनम पांडे को उनके पति सैम तक श्रद्धांजलि दे चुके थे। कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा था कि पूनम पांडे की मौत हो गई है कि अचानक 3 फरवरी को पूनम पांडे सामने आ गईं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Poonam Pandey (@poonampandeyreal)

पूनम पांडे ने मौत की खबर को अफवाह बताया

3 फरवरी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव आकर सभी को चौंका दिया। उन्होंने लोगों को बताया कि वे जिंदा हैं और बिल्कुल ठीक हैं। उन्हें सर्वाइकल कैंसर भी नहीं है। उन्होंने बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कैंसर से अपनी मौत होने की झूठी खबर फैलाई थी। मैं सिर्फ लोगों को बताना चाहती थी कि सर्वाइकल कैंसर अन्य प्रकार के कैंसर जैसा नहीं है। समय रहते टेस्ट कराकर, HPV वैक्सीन लगाकर बच सकते हैं। मुझे माफ कर दीजिए, अगर मेरी वजह से लोगों का दिल दुखा, लेकिन सभी ने देखा कि मेरी मौत होने की खबर फैलते ही लोग सर्विकल कैंसर के बारे में चर्चा करने लगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ