Poonam Pandey का सिर्फ ड्रामा, असल में ये मशहूर एक्ट्रेस झेल रही सर्वाइकल कैंसर का दर्द

Dolly Sohi Suffering Cervical Cancer: पूनम पांडे की मौत की खबर महज अफवाह निकली। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर का मजाक बना दिया। इस बीच सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित टीवी एक्ट्रेस डॉली सोही ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है।

Poonam Pandey and Doll Sohi

सर्वाइकल कैंसर के दर्द से जूझ रहीं डॉली सोही। फोटो साभार- इंस्टाग्राम

विज्ञापन

मॉडल-एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) जिंदा हैं। न उनकी मौत हुई है और न ही वो सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही हैं। इस बात का खुलासा पूनम ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए कर दिया है। जैसे ही उनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर आई लोग भी हैरान रह गए। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर एक्ट्रेस ने यह ड्रामा क्यों किया। इस बीच हम आपको मिलवाते हैं टीवी की उस मशहूर एक्ट्रेस से जिसका नाम डॉली सोही (Dolly Sohi) है। डॉली असल में सर्वाइकल कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रही हैं।

विज्ञापन

काम से ब्रेक ले रहीं एक्ट्रेस

आपको बता दें कि टीवी एक्ट्रेस डॉली सोही को पिछले साल सर्वाइकल कैंसर का पता चला था। उन्होंने तुरंत इस बीमारी का इलाज शुरू कर दिया था। हालांकि एक्ट्रेस अपने इलाज के दौरान काम भी कर रही थीं लेकिन अब उन्होंने अपने काम से ब्रेक लेने का फैसला किया है। इस खबर ने उनके फैंस का दिल भी तोड़ दिया है।

डॉली सोही ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनके कीमोथैरेपी का रेडिएशन शुरू हो गया है। इसलिए उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया है। अपने ट्रीटमेंट पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘अब मैं रेडिएशन से गुजर रही हूं और यह मेरे अंदर से बहुत कुछ छीन लेता है। इलाज के दौरान मुझे बहुत कमजोरी हो गई है।’

विज्ञापन

रेडिएशन से गुजरना पड़ रहा

उन्होंने आगे कहा कि उन्हें रेडिएशन से गुजरना पड़ रहा है इसलिए उनके लिए काम करना मुश्किल हो रहा है। हाल ही में डॉली ने अपनी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें उनके सिर पर बाल नहीं हैं। जाहिर है कि कीमोथैरेपी कराने के चलते एक्ट्रेस को अपने सिर के बाल गंवाने पड़े हैं। उन्हें इंजेक्शन लेने पड़ रहे हैं। इस मुश्किल घड़ी में उनकी फैमिली उनका ध्यान रख रही है। वहीं फैंस भी डॉली सोही के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/reel/C24C5DCtyRU/?utm_source=ig_embed&ig_rid=cb98a776-34e1-4d87-a281-c770e043d62a

पूनम पांडे ने किया ड्रामा

गौरतलब है कि पूनम पांडे की मौत की खबर ने लोगों को दंग कर दिया था। सेलेब्स से फैंस तक परेशान थे कि एक्ट्रेस ने सर्वाइकल कैंसर की वजह से जान गंवा दी लेकिन सच्चाई कुछ और ही निकली। पूनम पांडे ने तो सिर्फ ड्रामा किया और बीमारी का मजाक बनाकर रख दिया लेकिन डॉली सोही को सर्वाइकल कैंसर के चलते इलाज की जिस दर्दनाक प्रक्रिया से जूझना पड़ रहा है, उसका अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ