छी! इतना घटिया पब्लिसिटी स्टंट.. Poonam Pandey के भद्दे मजाक पर भड़के लोग

Celebs Angry On Poonam Pandey: पूनम पांडे की फर्जी मौत की खबर पर सेलेब्स समेत सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन आने लगे हैं। लोग एक्ट्रेस को काफी ट्रोल कर रहे हैं।

Poonam Pandey is Alive

पूनम पांडे पर भड़के टीवी स्टार्स। फोटो साभार- इंस्टाग्राम

Poonam Pandey Fake Death Stunt: मॉडल पूनम पांडे (Poonam Pandey) के कथित मौत की खबरों ने हर किसी को शॉक्ड कर दिया था लेकिन ठीक दूसरे दिन एक्ट्रेस जिंदा और साक्षात रूप में लोगों के सामने आ चुकी हैं। उन्होंने शनिवार सुबह अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की और बताया कि वह जिंदा हैं। उन्हें सवाईकल कैंसर नहीं हुआ है। पूनम ने जैसे ही वीडियो शेयर की तो लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया है। राहुल वैद्य से लेकर अली गोनी तक ने पूनम पांडे पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/C24H_mDIa-c/?utm_source=ig_embed&ig_rid=9af11fa8-0856-48cd-a281-9e10692cb2eb

विज्ञापन

एक्ट्रेस पर भड़के टीवी सेलेब्स

भले ही पूनम पांडे ने यह सब सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए किया हो लेकिन उनके इस इस घटिया प्रमोशन को देखकर फैंस और सेलेब्स भड़क गए हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। इस बीच सिंगर राहुल वैद्य ने भी अपने दावें की पुष्टि करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। राहुल ने लिखा, ‘और मैं सही था। अब पूनम ठीक हैं तो मैं जाहिर तौर पर कह सकता हूं कि आरआईपी पीआर/मार्केटिंग। सहनशील और वायरल कैंपेन शुरू करने का बहुत घटिया तरीका था। कलियुग में स्वागत है।’

विज्ञापन

अली गोनी ने कही ये बात

उधर, अली गोनी ने भी ट्वीट कर पूनम पांडे और उनकी टीम की फटकार लगाई है। अली ने लिखा, ‘ये बहुत ही घटिया तरीका था और कुछ नहीं। आप लोगों को क्या लगता है कि ये सब मजाक है? तुम्हें और तुम्हारी पीआर टीम का बहिष्कार कर देना चाहिए। आप लोग सच में लूजर हो और मीडिया पोर्टल, जिनपर हमने विश्वास किया। आप सभी पर शर्म आती है।’ इसके अलावा प्रिंस नरूला ने भी पूनम पांडे की घटिया हरकत पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया यूजर्स भी पूनम पांडे के इस घटिया पब्लिसिटी स्टंट पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस को काफी ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जागरूक करना थी मंशा

पूनम पांडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शनिवार सुबह एक वीडियो शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी मंशा सिर्फ सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित महिलाओं को जागरूक करना थी। एक्ट्रेस ने वीडियो में कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव संभव है। इसके लिए महिलाओं को टेस्ट कराना होगा और HPV वैक्सीन लेना होगा। गौरतलब है कि पूनम पांडे की कथित मौत की खबर आने के बाद से ही अधिकतर लोग इसे फेक बता रहे थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ