मुंबई: एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) के फैंस का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने जा रहा है। पिछले काफी समय से वो अपनी आगामी फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन-1’ (Ponniyan Selvan-1) को लेकर सुर्खियों में थीं।
कल्कि कृष्णमूर्ति के 1955 के उपन्यास पर आधारित इस बहुप्रतीक्षित तमिल सिनेमा के सेट से उनकी कई तस्वीरें सामने आई थीं, जिसने उनके प्रशंसकों को उत्साह से भर दिया था। अब वो फिल्म के प्रमोशन (Ponniyan Selvan-1 Promotion) में जुट गई हैं, जहां वो मीडिया से मुखातिब हुईं और कई खुलासे किए।
अभी पढ़ें – Pathaan: Shah Rukh Khan ने ‘बिग बी’ स्टाइल में दिया फैंस को ट्रीट, शेयर की लेटेस्ट तस्वीर
हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट में ऐश ने बताया कि उनकी बेटी आराध्या को मणिरत्नम की मशहूर फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन-1’ के सेट पर आने का मौका मिला, जो उनके लिए एक रोमांचक अनुभव रहा। क्योंकि इस फिल्म एक शक्तिशाली राजा अरुलमोझीवर्मन के शुरुआती दिनों की कहानी को दर्शाया गया है, जो महान चोल सम्राट राज राजा चोल प्रथम बनता है। इसका सेट का भी काफी निर्माण किया गया।
‘पोन्नियिन सेलवन-1’ में ऐश्वर्या पझुवूर की रानी नंदिनी की भूमिका में नजर आने वाली हैं। ऐसे में 48 वर्षीय एक्ट्रेस से पूछा गया कि बेटी अराध्या का उन्हें एक रानी के रूप में देखने का अनुभव कैसा रहा, इस पर उन्होंने बताया कि आराध्या के लिए फिल्म के सेट पर होना एक यादगार पल रहा।
एक्ट्रेस ने कहा, “आराध्या ने अभी तक फिल्म नहीं देखी है। लेकिन उस समय, वो निश्चित रूप से रोमांचित थी। यहां (अपने सह-कलाकारों का जिक्र करते हुए) कई ऐसे हैं जिनके बच्चे हैं और एक पीरियड ड्रामा देखना हमेशा रोमांचक होता है। उन्हें यहां जाने का अवसर मिला। ये उनके लिए मंत्रमुग्ध कर देने वाला था। मैं उनकी आँखों में देख सकती थी”।
इतना ही नहीं ऐश ने ये भी बताया कि कैसे बेटी अराध्या को ‘एक्शन’ कहने का मौका मिला और मणिरत्नम (Maniratnam) का ये जेस्चर उनकी बेटी के लिए सबसे यादगार पल बन गया। ऐश ने कहा “और उनका स्नेह बहुत प्यारा है। मुझे लगता है कि वो सबसे ज्यादा उत्साहित थी जब एक दिन वो सेट पर आई और उन्होंने (मणिरत्नम) उसे ‘एक्शन’ कहने का मौका दिया।
बता दें, ऐश्वर्या ने अपने अभिनय की शुरुआत रत्नम की 1997 की तमिल फिल्म “इरुवर” से की और तब से उन्होंने “गुरु”, “रावण” और “रावणन” जैसी फिल्म में निर्देशक के साथ काम किया। एक्ट्रेस ने कहा कि फिल्म निर्माता के साथ काम करना हमेशा एक सपने जैसा अनुभव होता है।
अभी पढ़ें – CHUP Box Office Collection Day 2: सनी देओल और दुलकर सलमान की फिल्म ने दो दिनों में की इतनी कमाई
रत्नम के बैनर मद्रास टॉकीज और अल्लिराजा सुभास्करन की लाइका प्रोडक्शंस द्वारा समर्थित, “पोन्नियिन सेलवन 1” 30 सितंबर को सिनेमाघरों में हिट होने के लिए तैयार है। ये फिल्म तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ होगी।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
15 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
16 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
17 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
18 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
21 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
22 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
22 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
23 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines