Ponniyin Selvan 2 BO Collection Day 20: बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही फिल्म, 20वें दिन किया इतना कलेक्शन

Ponniyin Selvan 2 Box Office Collection Day 20

Ponniyin Selvan 2 Box Office Collection Day 20

Ponniyin Selvan 2 Box Office Collection Day 20: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का फैंस को बहुत बेसब्री से इंतजार था।

विज्ञापन

‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ को अपनी रिलीज के पहले दिन से ही लोगों ने खूब प्यार दिया है। इस बीच अब इस फिल्म का 20वें दिन का कलेक्शन भी आ गया है, चलिए जान लेते हैं कि ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ ने अपनी रिलीज के 20वें दिन कितनी कमाई की है।

विज्ञापन

‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ ने 20वें दिन की इतनी कमाई

एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऐश्वर्या राय बच्चन की हालिया रिलीज फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ ने अपनी रिलीज के 20वें दिन 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 173.53 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं इस फिल्म ने दुनियाभर में 350 करोड से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

विज्ञापन

फिल्म की कमाई

इसी के साथ अगर फिल्म की 20 दिनों की कामाई की बात करें तो ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ ने पहले दिन 24 करोड़, दूसरे दिन 26.2 करोड़, तीसरे दिन 30.3 करोड़, चौथे दिन 23.25 करोड़, पांचवे दिन 10.5 करोड़, छठे दिन 7.75 करोड़, सातवें दिन 6.6 करोड़, आठवें दिन 5.50 करोड़, नौंवे दिन 8.7 करोड़, 10वें दिन 9.7 करोड़ 11वें दिन फिल्म ने 3.05 करोड़, 12वें दिन 3.53 करोड़, 13वें दिन 2.50 करोड़, 14वें दिन 2.33 करोड़, 15वें दिन 1.50 करोड़, 16वें दिन 2.42 करोड़ और 17वें दिन 2.31 करोड़ और 18वें दिन 1.25 करोड़ और 19वें दिन 86 लाख की कमाई की है।

विज्ञापन

पांच भाषाओं में रिलीज हुई है फिल्म

बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग करने करने वाली ‘पीएस 2’ को पांच भाषाओं तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में पैन इंडिया रिलीज किया गया था। डायरेक्टर मणिरत्नम की हिस्टोरिकल ड्रामा ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ का जादू ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है।

इन कलाकारों ने प्ले किए हैं अहम रोल

इस फिल्म में चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय, कार्थी, तृषा, जयम रवि, ऐश्वर्या लक्ष्मी और शोभिता धूलिपाला के साथ-साथ आर सरथकुमार, प्रभु, विक्रम प्रभु, जयराम, प्रकाश राज, पार्थिबन, रहमान, लाल, जयचित्रा और नासर सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ