साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर गदर मचा रही है. यह मूवी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब साबित हो रही है. मूवी 04 जून को थिएटर्स में रिलीज की गई थी. यह एक स्पोर्ट ड्रामा मूवी है, जिसे लोगों काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. फिल्म ‘पेद्दी’ को चार भाषाओं में रिलीज किया गया है. राम चरण की फिल्म को रिलीज करने से पहले इसका पेड प्रीव्यू रखा गया था, जिसमें फिल्म ने 18.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. चलिए जानते हैं कि मूवी ने अब तक कितने का कारोबार किया है.
यह भी पढ़ें: Peddi Box Office Collection Day 1: Ram Charan की फिल्म ‘पेड्डी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, छापे इतने करोड़
‘पेद्दी’ ने पहले दिन कितने का किया था कारोबार
सुपरस्टार राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ रिलीज हुए आज दो दिनों का समय हो गया है. फिल्म ‘पेद्दी’ को 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. फिल्म ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इतना ही नहीं मूवी को रिलीज करने से पहले इस का पेड प्रीव्यू रखा गया था, जिसमें फिल्म ने 18.50 करोड़ रुपये छापे थे. फिल्म ‘पेद्दी’ में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर की केमिस्ट्री काफी बढ़िया लग रही है. इस मूवी का डायरेक्शन बुची बाबू सना ने किया है. उन्होंने कई सारी फिल्मों को डायरेक्ट किया है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है.
यह भी पढ़ें: Netflix पर लौटा 3 साल पुरानी डरावनी फिल्म का खौफ, टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में किया कब्जा
‘पेद्दी’ ने दूसरे दिन कितने का किया कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार राम चरण स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ ने दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक 18.97 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. हालांकि, फिल्म की कमाई में देर रात इजाफा हो सकता है. पेद्दी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 51 करोड़ रुपये छापे थे, तो वहीं मूवी ने पेड प्रीव्यू में 18.50 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस तरह फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 88.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस मूवी में राम चरण और जान्हवी कपूर के अलावा अलावा दिव्येंदु शर्मा, जगपति बाबू और शिवा राजकुमार जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है.
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
2 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
6 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
8 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
8 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
9 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
10 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
11 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
12 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines