'आप गरीब हो गई हैं?' सौतेली बेटी से 50 करोड़ मांगे तो टीवी की Anupama पर फूटा एक्ट्रेस का गुस्सा

Payal Rohtagi Slams Rupali Ganguly: टीवी शो ‘अनुपमा’ एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने हाल ही में अपनी सौतेली बेटी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है, जिसके बाद अब बिग बॉस फेम एक्ट्रेस ने रुपाली पर हमला बोला है।

रुपाली गांगुली

रुपाली गांगुली

विज्ञापन

Payal Rohtagi Slams Rupali Ganguly: इन दिनों ‘अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली अपनी सौतेली बेटी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। रुपाली ने ईशा पर मानहानि केस करते हुए 50 करोड़ रुपये की मांग कर ली है। इसी को लेकर एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने रुपाली गांगुली के खिलाफ अब सोशल मीडिया पर जमकर हमला बोला है। क्या कुछ कहा पायल ने, चलिए आपको बताते हैं।

पायल ने रुपाली गांगुली द्वारा अपनी सौतेली बेटी ईशा वर्मा को भेजे गए 50 करोड़ रुपये के मानहानि नोटिस की कड़ी आलोचना की। सोशल मीडिया पर पायल ने सीधे तौर पर रुपाली से सवाल करते हुए पूछा कि क्या वो पैसे की तंगी से जूझ रही हैं, जिस कारण उन्होंने इतनी बड़ी रकम की मांग की है।

Advertisment

ईशा ने रुपाली पर लगाए गंभीर आरोप

ये विवाद तब शुरू हुआ जब ईशा वर्मा ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने रुपाली गांगुली पर आरोप लगाया था कि अभिनेत्री ने उन्हें धमकाया और उनके पिता के साथ उनके रिश्ते को बिगाड़ा। इसके बाद ईशा ने ये भी कहा कि रुपाली ने उनके पिता अश्विन वर्मा से शादी करने के बाद उनके परिवार को तोड़ा। इसके साथ ही ईशा ने आरोप लगाया कि रुपाली ने उनकी मां के गहने भी चुराए थे। इस आरोप के बाद जब ईशा ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि रुपाली का बेटा ‘नाजायज’ था और वो शादी से पहले ही गर्भवती हो गई थीं, तो ये मामला और बढ़ गया।

रुपाली ने ईशा के खिलाफ किया केस

इसके बाद रुपाली ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी और 11 नवंबर को ईशा को 50 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा। नोटिस में रुपाली ने कहा था कि ईशा के आरोपों ने उनकी इमेज को नुकसान पहुँचाया है और इससे उनके करियर पर भी असर पड़ा है, जिसके चलते उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

पायल ने रुपाली पर बोला हमला

इस विवाद के बीच अब पायल रोहतगी ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में रुपाली गांगुली पर हमला बोला। पायल ने लिखा, ‘रुपाली, जो भी आपकी सच्चाई हो लेकिन आपने उस व्यक्ति से शादी की, जो पहले से शादीशुदा था जब आप उससे मिली थीं। ये आपका कर्म ही है जो आपने उनकी पहली पत्नी के साथ किया। उस पत्नी की बेटी अपनी कहानी बताएगी ही।’ पायल ने आगे कहा, ‘अब कोर्ट में सब कुछ साबित करें लेकिन 50 करोड़ रुपये की मानहानि क्यों मांगी? क्या आप गरीब हो गई हैं? क्या आपको पता है कि टीवी शो में काम करके 50 करोड़ कैसे कमाए जाते हैं?’

विज्ञापन

ईशा वर्मा ने इस विवाद के बाद अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स को हटा लिया है और अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट कर दिया है। उन्होंने कमेंट सेक्शन भी बंद कर दिया है, जिससे ये साफ है कि वो फिलहाल इस मामले में और कोई टिप्पणी नहीं करना चाहतीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ