EXCLUSIVE: Pawandeep Rajan की अब कैसी हालत? कितने दिन और हॉस्पिटल में रहेंगे सिंगर?

इंडियन आइडल 12 के विनर और सिंगर पवनदीप राजन का हाल ही में बड़ा एक्सीडेंट हो गया था। इस हादसे के बाद सिंगर के कई ऑपरेशन हुए और अब उनका लेटेस्ट हेल्थ अपडेट आया है।

Pawandeep Rajan

Pawandeep Rajan

पॉपुलर शो इंडियन आइडल 12 के विनर और सिंगर पवनदीप राजन के लिए इस वक्त हर कोई दुआ कर रहा है। 5 मई को पवनदीप गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए थे और इसके बाद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार 8 मार्च को उनकी तीन और सर्जरी की गई थी। वहीं, अब सिंगर का लेटेस्ट और एक्सक्लूसिव हेल्थ अपडेट आ गया है। आइए जानते हैं कि अब पवनदीप की हालत कैसी है और कितने दिन और उन्हें अस्पताल में रहना होगा?

विज्ञापन

स्पेशल वॉर्ड में किया गया शिफ्ट

पवनदीप राजन का हेल्थ अपडेट देते हुए अस्पताल की तरफ से न्यूज24 को बताया गया कि अब सिंगर की हालत पहले से बेहतर है और रिकवर कर रहे हैं। अस्पताल ने अपने बयान में बताया है कि अब वो सॉलिड खाना भी खा रहे हैं और उन्हें आईसीयू से स्पेशल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके अलावा अस्पताल ने जानकारी दी है कि आने वाले सोमवार या मंगलवार को सिंगर की तबीयत देखने के बाद उनके डिस्चार्ज का फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Govind Digari (@govinddigari)

टीम ने क्या कहा था?

गौरतलब है कि बीते दिन पवनदीप की टीम ने एक ऑफिशियल बयान जारी किया था, जिसमें सिंगर की टीम की ओर से कहा गया था कि पवन की तीन और सर्जरी हुई हैं और करीब 8 घंटे के लंबे ट्रीटमेंट के बाद उनके बचे हुए फ्रैक्चर का ऑपरेशन अच्छे से हो गया है। इसके आगे टीम ने बताया था कि पवनदीप को ICU में निगरानी के लिए रखा गया है। अभी कुछ और दिन तक उन्हें वहां रहना होगा।

विज्ञापन

पवन के साथ क्या हुआ?

बता दें कि 5 मई को पवनदीप का भयंकर एक्सीडेंट हो गया था। न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, इस दुखद हादसे में पवनदीप को गंभीर चोटें आई थी। सिंगर कार से उत्तराखंड से दिल्ली की ओर जा रहे थे और उनके कार ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी आ गई। नींद के चलते कार का संतुलन बिगड़ गया, जिसके चलते पवन की कार हाईवे पर सामने खड़े कैंटर से जा टकराई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ