Bhool Chuk Maaf के मेकर्स पर किसने ठोका 60 करोड़ का दावा? रिलीज पर रोक से जुड़ा कनेक्शन

फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को अब थिएटर में रिलीज नहीं किया जा रहा है बल्कि ये फिल्म सीधा प्राइम पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। इस बीच अब फिल्म के मेकर्स कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं।

Maddock Films, pvr inox

मैडॉक फिल्म्स पर पीवीआर ने मोटा जुर्माना लगाया है।

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की थिएटर रिलीज रोक देने के बाद से ही बवाल मचा हुआ है। अब इस मामले को पीवीआर आइनॉक्स ने गंभीरता से लेते हुए फिल्म के मेकर्स पर बड़ा दावा ठोका है। जी हां, पीवीआर आइनॉक्स ने मैडॉक फिल्म्स पर 60 करोड़ रुपये का दावा ठोक दिया है। इसके बाद से अब फिल्म के मेकर्स की कानूनी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, फिल्म ‘भूल चूक माफ’ बीते दिन यानी 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी। फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले इसके मेकर्स ने देश के मौजूदा हालात को देखते हुए इसकी रिलीज कैंसिल कर दी और इसे ओटीटी पर रिलीज करने का ऐलान कर दिया। अब पीवीआर आइनॉक्स ने फिल्म के मेकर्स पर 60 करोड़ का दावा ठोका है क्योंकि उन्हें बड़ा नुकसान हुआ है।

पीवीआर ने क्या कहा?

पीवीआर आइनॉक्स का कहना है कि उन्होंने फिल्म की रिलीज की सारी तैयारी कर ली थी। फिल्म को थिएटर में दिखाने के लिए उपलब्ध कराने के वादे से मैडॉक मुकर गया और इससे बड़ा नुकसान हुआ है। फिल्म की रिलीज को एकाएक मना कर दिया गया। इतना ही नहीं बल्कि इसके बाद कयास लगाए गए कि शायद ओटीटी कंपनी अमेजन प्राइम ने फिल्म निर्माता कंपनी मैडॉक फिल्म्स को मोटी डील ऑफर की है और इसलिए फिल्म की थिएटर रिलीज टाल दी गई है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

इसके अलावा कुछ लोगों का ये भी कहना है कि फिल्म ‘भूल चूक माफ’ में अमेजन प्राइम की फिल्म निर्माण कंपनी एमजीएम स्टूडियोज ने भी लागत लगाई है और उसी ने फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करना ज्यादा सही समझा। फिल्म की रिलीज से पहले इसकी स्टारकास्ट जमकर इसका प्रमोशन कर रही थी, लेकिन किसी को भी ये भनक नहीं थी कि फिल्म की रिलीज टल सकती है। अब ये फिल्म 16 मई को सीधे प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ