'आज से उसकी उल्टी गिनती शुरू…', Pawan Singh को धमकी देने वाले ने क्या कहा?

Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को हाल ही में धमकी मिली. इस धमकी के बाद पवन सिंह ने पुलिस में इसकी शिकायत भी की. इस बीच अब जान लेते हैं कि आखिर वो धमक क्या है?

Pawan Singh

Pawan Singh. image credit- Social media

विज्ञापन

Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह कभी अपनी पर्सनल लाइफ तो कभी किसी और वजह से सुर्खियों में रहते हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक पवन सिंह की खूब चर्चा होती है. इस बीच अब पवन सिंह एक बार फिर से चर्चा में हैं. हालांकि, इस बार पवन सिंह ना तो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में ना ही किसी और विवाद बल्कि इस बार मामला उन्हें धमकी मिलने का है. आइए जानते हैं कि पवन सिंह को क्या धमकी मिली है?

क्या है मामला?

दरअसल, हाल ही में सलमान खान के शो बिग बॉस 19 का फिनाले था, जिसमें पवन सिंह को बतौर गेस्ट शामिल होना था. फिनाले में जाने से पहले पवन सिंह को धमकी मिली. हालांकि, इसके बाद भी पवन सिंह शो के फिनाले में गए. फिनाले से आने के बाद पवन सिंह ने सख्त होते हुए मामले की शिकायत मुंबई पुलिस से भी की है.

Advertisment

पवन सिंह को मिली ये धमकी?

आज तक की एक रिपोर्ट के अनुसार, लॉरेंस गैंग की ओर से धमकी देने वाले शख्स ने कहा कि पवन सिंह से कह देना कि मेरा फोन नहीं पिक करता है. आज से उसकी उल्टी गिनती शुरू. सलमान खान संंग काम करता है ना, लखनऊ में मारेंगे उसको. दुनिया के किसी भी कोने में मिलेगा तो गोली मार देंगे.

क्या बोला कॉलर?

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बबलू ने कहा कि तुम नहीं जानते तो उपेंद्र कुशवाहा से पूछ लेना और पप्पू यादव से पूछ लेना. कौन है लॉरेंस बिश्नोई? बहुत बड़ा हीरो बनता है ना पवन सिंह उसको बोल देना कि मुझे फोन कॉल करें. भाई का नंबर गूगल पर मिल जाएगा.

पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

इसका सलमान खान के साथ काम करना सपना रह जाएगा और दोबारा सलमान खान के साथ काम नहीं करें. इतना ही नहीं बल्कि पवन सिंह से जुड़े लोगों को व्हाट्सएप पर मैसेज भी आया है, जिसका स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है. घटना के बाद पुलिस ने पवन सिंह को सुरक्षा दी है. बता दें कि इलेक्शन में प्रचार के दौरान पवन सिंह को Y+ Security दी गई थी.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ