Patralekhaa Pregnancy Weight Gain: अभिनेत्री पत्रलेखा इन दिनों काफी सुर्खियों में छाईं हुईं हैं. सोशल मीडिया पर लोग उनके बॉडी वेट को लेकर काफी ट्रोल कर रहे हैं. दरअसल, उनके एक वीडियो में दिखने वाले बदलाव को लेकर कुछ लोग उनकी शक्ल-शरीर पर तंज कसने लगे. लोग कहने लगे कि उनका वजन बहुत बढ़ गया है. लेकिन पत्रलेखा ने चुप नहीं बैठीं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक मजबूत पोस्ट लिखकर सभी ट्रोलर्स को सीधा जवाब दिया.
यह भी पढ़ें: ‘मुझे कोई पछतावा…’, Hansika Motwani ने तलाक के एक महीने बाद तोड़ी चुप्पी, बयां किया दिल का हाल
पत्रलेखा ने दिया ट्रोलर्स को जवाब
पत्रलेखा ने लिखा, “पैप्स पेजेस! मेरे साथ क्या हुआ है? मैंने अभी-अभी एक बच्चे को जन्म दिया है. हां, मेरा वजन बढ़ गया है. यह आपको अजीब लग रहा होगा, लेकिन मैंने बैठकर कोई पहाड़ नहीं खाया है. मैंने सिर्फ बच्चे को जन्म दिया और साथ ही दो फिल्मों का प्रोडक्शन भी किया है.”
उन्होंने आगे कहा कि गर्भावस्था के बाद शरीर में ऐसे बदलाव होना स्वाभाविक है. “अगर मैं चाहती तो इस तरह नहीं होती, लेकिन मेरा शरीर प्रेग्नेंसी पर इसी तरह रिएक्ट किया है. कृपया थोड़ी दया दिखाएं और मेहरबान बनें.”
यह भी पढ़ें: Bhooth Bangla Review: ना कहानी, ना क्लाईमैक्स… तगड़ी स्टारकास्ट भी नहीं बचा पाई
प्रोजेक्ट्स की लिस्ट गिनाकर ट्रोलर्स को जवाब
पत्रलेखा ने सिर्फ शिकायत नहीं की, बल्कि अपनी व्यस्तता भी बताई. उन्होंने बताया कि बच्चे को जन्म देने के बाद भी वे आराम नहीं कर रही थीं. दो फिल्मों का प्रोडक्शन करना आसान काम नहीं है. एक फिल्म का नाम ‘टोस्टर’ भी हाल में स्क्रीनिंग के लिए चर्चा में था.
उनका यह जवाब कई लोगों को पसंद आया. मां बनने के बाद महिलाओं का शरीर बदलता है. यह कोई अपराध नहीं है. फिर भी समाज में बॉडी-शेमिंग आम है. लोग बिना सोचे-समझे दूसरों की शक्ल पर टिप्पणी कर देते हैं. पत्रलेखा का यह बयान उन सभी महिलाओं के लिए मजबूत संदेश है जो मां बनने के बाद ऐसे ट्रोलिंग का शिकार होती हैं.
बॉडी शेमिंग की समस्या
समाज में अक्सर देखा गया है कि व्यक्ति की शारीरिक संरचना में परिवर्तन आने से लोग उसे बड़े गलत तरीके से लेते हैं. कई बार उसका कॉन्फिडेंस भी डाउन करते हैं. लेकिन यह काफी खराब चीज है.
यह भी पढ़ें: बॉक्सर नीरज गोयत का पुलकित सम्राट-दिव्येंदु शर्मा संग हुआ झगड़ा, मारपीट का वीडियो
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
15 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
16 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
17 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
18 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
20 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
21 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
21 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines