Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 3: आयुष्मान खुराना की ‘पति पत्नी और वो दो’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं. फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को ऑडियंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन धमाकेदार कमाई कर सबको चौंका दिया. वर्ल्डवाइड भी फिल्म ने करोड़ों की कमाई से मेकर्स को भी मालामाल कर दिया है. चलिए जानते हैं आयुष्मान खुराना की इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितने नोट छापे हैं?
तीसरे दिन कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार आयुष्मान खुराना की फिल्म ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.75 करोड़ की धुआंधार कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 22% रही. वहीं शोज की बात की जाए तो तीसरे दिन फिल्म के शोज 6,350 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 17.50 करोड़ की कमाई कर सभी को चौंका दिया है. वहीं फिल्म को सोशल मीडिया पर भी ऑडियंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिससे फिल्म की कमाई में चार चांद लग गए हैं.
यह भी पढ़ें: Raja Shivaji Box office Collection Day 17: ‘राजा शिवाजी’ बनी मराठी सिनेमा की ‘धुरंधर’, 17वें दिन भी की शानदार कमाई
‘पति पत्नी और वो दो’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
आयुष्मान खुराना की इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 21 करोड़ पहुंच गया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 3 दिनों में दुनिया भर में अब तक 24.25 करोड़ की कमाई कर ली है. अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है. आयुष्मान खुराना ने अपनी इस फिल्म से एक बार फिर ऑडियंस को दीवाना बना दिया है और हर कोई उनकी एक्टिंग की तारीफ कर रहा है.
यह भी पढ़ें: वो इकलौता स्टार, जिसने दी 1000 करोड़ कमाने वाली 4 फिल्में; 113 साल में पहली बार हुआ ये कमाल
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में आयुष्मान खुराना 1 नहीं बल्कि 3-3 एक्ट्रेसेस से रोमांस करते नजर आ रहे हैं. आयुष्मान खुराना के साथ-साथ फिल्म में वामिका गब्बी, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान भी लीड रोल में हैं. वहीं इन सभी सितारों की एक्टिंग की तारीफ की जा रही है. फिल्म की कहानी के साथ-साथ फिल्म के गानों को भी खूब पसंद किया जा रहा है. फिल्म के रिलीज से पहले ही फिल्म के गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे थे और यूजर्स इन गानों पर रील्स भी बना रहे हैं.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
6 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
9 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
10 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
11 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
12 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
13 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
13 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
13 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines