Pati Patni Aur Woh Do X Review: आयुष्मान खुराना की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी लीड रोल में हैं. आयुष्मान खुराना की इस फिल्म का पब्लिक रिव्यू भी सामने आ गया है. वहीं सोशल मीडिया पर भी ऑडियंस फिल्म के रिव्यू शेयर करने लगी है. फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं. चलिए जानते हैं फिल्म देखकर पब्लिक ने सोशल मीडिया पर क्या-कुछ लिखा?
क्या बोले यूजर्स?
'पति पत्नी और वो दो' के मेकर्स ने जब से फिल्म के ट्रेलर को रिलीज किया था, तभी से फैंस फिल्म की रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार करने लगे थे. अब फाइनली फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. फिल्म देखकर एक यूजर ने लिखा, 'आयुष्मान खुराना इस धमाकेदार और तेज रफ्तार प्रेम कहानी में अपनी खास और अनोखी कॉमेडी फॉर्म में वापस लौट आए हैं. आयुष्मान और वामिका गब्बी की कॉमिक टाइमिंग शानदार लगी. वीकेंड पर परिवार के साथ देखने के लिए ये एक बेहतरीन फिल्म है.'
यह भी पढ़ें: ना ‘धुरंधर 2’, ना ‘दंगल’… JioHotstar की ये फिल्म बनी ऑडियंस की पहली पसंद; IMDb रेटिंग में निकली आगे
दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये एक मजेदार फिल्म है. आयुष्मान खुराना ने प्रजापति पांडे के किरदार में शानदार एक्टिंग की है. छोटे शहर के कॉमिक टाइमिंग का बेमिसाल नमूना पेश किया है. वामिका गब्बी ने स्क्रीन पर अपनी खूबसूरती से समां बांध दिया. वहीं हर फ्रेम में उनकी एनर्जी काफी पसंद आई. दूसरे हाफ में सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह ने भी अपनी एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग से खूब इंप्रेस किया.'
तीसरे यूजर ने लिखा, 'पति पत्नी और वो दो फिल्म एक ही बार देखने लायक है. इसका कॉन्सेप्ट पुराना है. कुछ सीन्स में ही हल्की-फुल्की हंसी आती है. सभी एक्टर्स ने अच्छा काम किया है, लेकिन कहानी पुरानी लगी. इसे 5 में से 2.5 स्टार मिलते हैं.'
चौथे यूजर ने लिखा, 'ये फिल्म झूठ, कंफ्यूजन और बेहिसाब हंसी पर टिकी है. फिल्म जबरदस्ती के कॉमिक सीन पर निर्भर नहीं है. बल्कि हर बढ़ती गलतफहमियों ने फिल्म में हंसी पैदा की. आयुष्मान खुराना की कॉमिक टाइमिंग कमाल की है. सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह ने भी अपने किरदारों को बखूबी निभाया है.
5वें यूजर ने लिखा, 'आयुष्मान खुराना ने इस फिल्म से साबित कर दिया है कि वो सबसे मनोरंजक अभिनेताओं में से क्यों हैं. उनकी कॉमिक टाइमिंग ने फिल्म में चार चांद लगा दिए. ये फिल्म दोस्तों और परिवार के साथ देखने लायक है.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आयुष्मान खुराना अपने किरदार को निभाने में सफल रहे. फिल्म की कहानी के साथ-साथ फिल्म के म्यूजिक ने भी ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया.'
यह भी पढ़ें: Netflix पर दूसरे नंबर पर छाई 2 घंटे 33 मिनट की ये थ्रिलर कॉमेडी, बड़ी-बड़ी फिल्मों को भी चटाई धूल
किसने की फिल्म डायरेक्ट?
आयुष्मान खुराना की इस फिल्म ने फैंस को खूब एंटरटेन कर रही है. फिल्म में आयुष्मान खुराना एक नहीं बल्कि 3 हीरोइनों से एक-साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं. इस फिल्म को मुदस्सर अजीज ने डायरेक्ट किया है. वहीं इस फिल्म के रिलीज से पहले ही गाने भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए और फैंस इन पर रील्स भी बना रहे हैं.
Pati Patni Aur Woh Do X Review: आयुष्मान खुराना की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी लीड रोल में हैं. आयुष्मान खुराना की इस फिल्म का पब्लिक रिव्यू भी सामने आ गया है. वहीं सोशल मीडिया पर भी ऑडियंस फिल्म के रिव्यू शेयर करने लगी है. फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं. चलिए जानते हैं फिल्म देखकर पब्लिक ने सोशल मीडिया पर क्या-कुछ लिखा?
क्या बोले यूजर्स?
‘पति पत्नी और वो दो’ के मेकर्स ने जब से फिल्म के ट्रेलर को रिलीज किया था, तभी से फैंस फिल्म की रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार करने लगे थे. अब फाइनली फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. फिल्म देखकर एक यूजर ने लिखा, ‘आयुष्मान खुराना इस धमाकेदार और तेज रफ्तार प्रेम कहानी में अपनी खास और अनोखी कॉमेडी फॉर्म में वापस लौट आए हैं. आयुष्मान और वामिका गब्बी की कॉमिक टाइमिंग शानदार लगी. वीकेंड पर परिवार के साथ देखने के लिए ये एक बेहतरीन फिल्म है.’
यह भी पढ़ें: ना ‘धुरंधर 2’, ना ‘दंगल’… JioHotstar की ये फिल्म बनी ऑडियंस की पहली पसंद; IMDb रेटिंग में निकली आगे
दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये एक मजेदार फिल्म है. आयुष्मान खुराना ने प्रजापति पांडे के किरदार में शानदार एक्टिंग की है. छोटे शहर के कॉमिक टाइमिंग का बेमिसाल नमूना पेश किया है. वामिका गब्बी ने स्क्रीन पर अपनी खूबसूरती से समां बांध दिया. वहीं हर फ्रेम में उनकी एनर्जी काफी पसंद आई. दूसरे हाफ में सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह ने भी अपनी एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग से खूब इंप्रेस किया.’
तीसरे यूजर ने लिखा, ‘पति पत्नी और वो दो फिल्म एक ही बार देखने लायक है. इसका कॉन्सेप्ट पुराना है. कुछ सीन्स में ही हल्की-फुल्की हंसी आती है. सभी एक्टर्स ने अच्छा काम किया है, लेकिन कहानी पुरानी लगी. इसे 5 में से 2.5 स्टार मिलते हैं.’
चौथे यूजर ने लिखा, ‘ये फिल्म झूठ, कंफ्यूजन और बेहिसाब हंसी पर टिकी है. फिल्म जबरदस्ती के कॉमिक सीन पर निर्भर नहीं है. बल्कि हर बढ़ती गलतफहमियों ने फिल्म में हंसी पैदा की. आयुष्मान खुराना की कॉमिक टाइमिंग कमाल की है. सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह ने भी अपने किरदारों को बखूबी निभाया है.
5वें यूजर ने लिखा, ‘आयुष्मान खुराना ने इस फिल्म से साबित कर दिया है कि वो सबसे मनोरंजक अभिनेताओं में से क्यों हैं. उनकी कॉमिक टाइमिंग ने फिल्म में चार चांद लगा दिए. ये फिल्म दोस्तों और परिवार के साथ देखने लायक है.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आयुष्मान खुराना अपने किरदार को निभाने में सफल रहे. फिल्म की कहानी के साथ-साथ फिल्म के म्यूजिक ने भी ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया.’
यह भी पढ़ें: Netflix पर दूसरे नंबर पर छाई 2 घंटे 33 मिनट की ये थ्रिलर कॉमेडी, बड़ी-बड़ी फिल्मों को भी चटाई धूल
किसने की फिल्म डायरेक्ट?
आयुष्मान खुराना की इस फिल्म ने फैंस को खूब एंटरटेन कर रही है. फिल्म में आयुष्मान खुराना एक नहीं बल्कि 3 हीरोइनों से एक-साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं. इस फिल्म को मुदस्सर अजीज ने डायरेक्ट किया है. वहीं इस फिल्म के रिलीज से पहले ही गाने भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए और फैंस इन पर रील्स भी बना रहे हैं.