
1 / 7
Top IMDb Rating Movie: भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में कई फिल्में शामिल हैं. टॉप पर आज भी आमिर खान की 'दंगल' का नाम आता है, लेकिन आईएमडीबी रेटिंग में 'दंगल' भी एक फिल्म से पीछे रह गई है. आज हम आपको एक ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जो भारत की सबसे पॉपुलर फिल्म बन गई है. चलिए जानते हैं हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं?
कौन सी फिल्म बनी मोस्ट पॉपुलर?

2 / 7
भारत की सबसे पॉपुलर फिल्म ने आमिर खान की 'दंगल' और रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को भी पीछे छोड़ दिया है. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि विक्रांत मैसी की '12th फेल' है. ये ऑडियंस की फेवरेट फिल्म बन गई है.
फिल्म का एक्टर जीत चुका नेशनल अवॉर्ड

3 / 7
'12th फेल' में लीड रोल में एक ऐसा एक्टर नजर आया, जिन्होंने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी. अब ये एक्टर बॉलीवुड पर राज कर रहा है. वहीं इस फिल्म की वजह से तो विक्रांत मैसी को नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है.
इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

4 / 7
विक्रांत मैसी की '12th फेल' ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर 'दंगल' और 'धुरंधर 2' से कम कमाई हो, लेकिन IMDb रेटिंग में ये फिल्म इन दोनों फिल्मों से आगे निकल गई है. यहां तक कि विक्रांत मैसी की फिल्म भारत की सबसे पॉपुलर फिल्म बन गई है.
तीनों फिल्मों की आईएमडीबी रेटिंग

5 / 7
'12th फेल' की आईएमडीबी रेटिंग 8.7 है. वहीं रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' की रेटिंग 8.5 है और आमिर खान की 'दंगल' की रेटिंग 8.3 है. इन दोनों से आगे निकलकर विक्रांत मैसी की '12th फेल' ऑडियंस की फेवरेट बन गई है.
फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

6 / 7
वहीं '12th फेल' ने बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि फिल्म का बजट 20 करोड़ ही थी. इसके साथ ही दंगल का कलेक्शन 2000 करोड़ है और 'धुरंधर 2' का कलेक्शन 1,796 करोड़ रुपये है.
जियोहॉटस्टार पर करें बिंज वॉच

7 / 7
'12th फेल' को आप जियोहॉटस्टार पर बिंज वॉच कर सकते हैं. इस फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा ने डायरेक्ट किया है. वहीं फिल्म में विक्रांत मैसी के साथ-साथ लीड रोल में मेधा शंकर और अनंत जोशी भी नजर आए हैं.