Parveen Babi: एक जमाने में सुपरस्टार थीं परवीन बॉबी, फिर भी अंधेरे, तन्हाई और डिप्रेशन में हुई एक्ट्रेस की मौत

Parveen Babi

Parveen Babi

विज्ञापन

Parveen Babi: परवीन बॉबी ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। 1976 से 80 के बीच वो इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार थीं, लेकिन जब उनकी मौत हुई तो दो दिन तक किसी को खबर तक नहीं लगी थी।

20 जनवरी 2005 को उनकी मौत हो गई थी, लेकिन उनका शव 22 जनवरी को उनके फ़्लैट से निकाला गया।  परवीन बाबी ने आत्महत्या की थी या उनकी मौत हुई थी ये आज तक कोई नहीं जान पाया।

विज्ञापन

लव लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती थीं परवीन बॉबी

कहा जाता है कि सिल्वर स्क्रीन पर उनकी जिंदगी में जितनी चमक दिखती थी असल में वो उतनी ही अकेली थीं। हालांकि, वह अपनी लव लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहीं। बताया जाता है कि उनका अफेयर महेश भट्ट के अलावा डैनी और कबीर बेदी से भी रहा, लेकिन महेश भट्ट के साथ उनकी प्यार भरी कहानी का दर्दनाक अंत हुआ था।

कबीर से ब्रेकअप के बाद परवीन ने महेश भट्ट का हाथ थाम लिया

परवीन उस समय अपने करियर के चरम पर थीं जब महेश भट्ट से उन्हें प्यार हो गया था। इससे पहले उनका अफेयर कबीर बेदी के साथ था। कबीर से ब्रेकअप के बाद उन्होंने महेश भट्ट का हाथ थाम लिया, लेकिन महेश पहले से ही शादीशुदा थे। बावजूद इसके महेश अपनी पत्नी को छोड़कर परवीन के साथ लिव इन में रहने लगे। उन दिनों परवीन फिल्म ‘अमर-अकबर-एन्थॉनी’ और ’काला पत्थर’ की शूटिंग कर रही थीं।

विज्ञापन

महेश के लिए परवीन घर पर एक साधारण लड़की की तरह रहती थीं

कहा जाता है कि महेश के लिए परवीन घर पर एक साधारण लड़की की तरह रहती थीं। देखते-देखते दोनों के रिश्ते को दो साल हो गए। साल 1979 में महेश भट्ट को अचानक एक ऐसी सच्चाई का पता चला जिससे उनके होश उड़ गए। एक दिन महेश जब घर लौटे तो उन्होंने देखा कि परवीन फिल्म का कॉस्ट्यूम पहने घर के एक कोने में बैठी हैं उनके हाथ में चाकू था।

अजीब हरकतें करने लगी थी परवीन

महेश को देखते हुए परवीन ने उन्हें चुप रहने का इशारा किया। इसके बाद परवीन ने कहा ‘बात मत करो, कमरे में कोई है। वो मुझे मारने की कोशिश कर रहे हैं।’ बताया जाता है कि पहली बार परवीन ने ऐसा कुछ किया था जिससे महेश बुरी तरह डर गए थे। उन्होंने परवीन का ये रूप पहले कभी नहीं देखा था। इस घटना के बाद से परवीन अक्सर ही ऐसी हरकतें करने लगीं।

विज्ञापन

परवीन को हो गई थी सिजोफ्रेनिया नाम की मानसिक बीमारी

डॉक्टरों को दिखाने के कुछ दिन बाद पता चला कि उन्हें सिजोफ्रेनिया नाम की मानसिक बीमारी है। उस समय परवीन कई फिल्में कर रही थीं। उधर, डायरेक्टर्स को फिल्म ठप हो जाने का डर था।तब महेश भट्ट उनका इलाज अच्छे से अच्छे डॉक्टर्स से करवाने लगे। डॉक्टर्स का कहना था कि उन्हें ठीक करने के लिए इलेक्ट्रिक शॉक देने होंगे, लेकिन महेश भट्ट परवीन को इलेक्ट्रिक शॉक देने के सख्त खिलाफ थे। वे किसी भी कीमत पर ऐसा नहीं चाहते थे।

एसी की आवाज तक से डर जाती थीं परवीन

बताया जाता है कि इस दौरान परवीन के पूर्व प्रेमी कबीर बेदी और डैनी ने भी महेश की मदद की। परवीन के मन में ये डर बैठ गया था कि कोई उन्हें मारना चाहता है। कुछ समय बाद तो परवीन को लगने लगा था कि उनकी कार में बम रखा है, वो एसी की आवाज तक से डर जाती थीं। यहां तक कि अपने को-स्टार अमिताभ बच्चन को भी वो अपने लिए खतरा मानने लगी थीं। परवीन को लगता था कि अमिताभ उन्हें मारना चाहते हैं।

विज्ञापन

परवीन को कमरे में ही बंद रखा जाने लगा

परवीन की ऐसी स्थिति देखकर उन्हें कमरे में ही बंद रखा जाने लगा। उन्हें मीडिया और पब्लिक की नजरों से दूर रखना पड़ा। इस दौरान परवीन का वजन काफी बढ़ गया था और उन्होंने अपनी खूबसूरती खो दी थी। उधर, डॉक्टरों के पास उन्हें इलेक्ट्रिक शॉक देने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। तभी महेश पर भी कई तरह के आरोप लगने लगे। लोगों का कहना था कि महेश ने परवीन का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन

महेश भट्ट परवीन को मुंबई से दूर बेंगलुरु लेकर चले गए

अपने फायदे के लिए परवीन के स्टारडम और रुतबे का इस्तेमाल किया और अब वे उन्हें ठीक नहीं होने देना चाहते।अब तक परवीन की हालत बेहद नाजुक हो चुकी थी। उन्होंने दवाइयां खाना बंद कर दिया था। परवीन की ऐसी हालत के चलते कई बार महेश को भी खाने और ड्रिंक में दवाई मिलाकर पीना पड़ता था। परवीन के ठीक होने की संभावना बहुत कम थी। तब महेश भट्ट परवीन को मुंबई से दूर बेंगलुरु लेकर चले गए।

इलाज पूरा होने के बाद मुंबई वापस आ गईं परवीन 

महेश परवीन को तनाव से दूर रखना चाहते थे। उन्होंने सोचा कि नया माहौल उन्हें ठीक कर देगा। बाद में महेश परवीन को वहीं छोड़कर अपनी पत्नी लोरेन के पास वापस आ गए। डॉक्टर्स का कहना था कि महेश के रहने से परवीन की हालत ज्यादा खराब रहती है। इसलिए उनका दूर रहना ही बेहतर था। उसी दौरान महेश ने फिल्म ‘अर्थ’ लिखनी शुरू की, जो उनकी जिंदगी की सच्चाई थी। इलाज पूरा होने के बाद परवीन मुंबई वापस आ गईं।

विज्ञापन

डॉक्टर नहीं चाहते थे कि महेश परवीन के आस-पास भी रहें

वहीं परवीन के डॉक्टर नहीं चाहते थे कि महेश परवीन के आस-पास भी रहें, लेकिन परवीन महेश को छोड़ने को तैयार नहीं थीं। महेश भी चाहते थे कि उनका इलाज अच्छे से हो। एक रात परवीन ने महेश से कहा कि वो उनमें और उनके डॉक्टर में से किसी एक को चुनें।

आधे कपड़ों में ही सड़क पर दौड़ती रहीं परवीन 

महेश भट्ट के अनुसार, ‘परवीन की ये हालत देखकर मैं समझ गया कि अब हमारे रिश्ते का अंत आ गया है।’ महेश आधी रात में ही परवीन के घर से निकल गए। परवीन ने उन्हें रोकना चाहा और आधे कपड़ों में ही वो सड़क पर दौड़ती रहीं, लेकिन महेश नहीं रुके। अब महेश उनके घर और जिंदगी से जा चुके थे।

विज्ञापन

2005 में परवीन का शव उनके फ्लैट पर मिला था

ऐसे में कहा जाता है कि ग्लैमर की जिंदगी जीने वाली परवीन का आखिरी वक्त अंधेरे, तन्हाई और अवसाद में गुजरा। साल 2005 में परवीन का शव उनके फ्लैट पर पाया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ