Parineeti-Raghav Wedding Live: शादी के बंधन में बंधे राघव-परिणीति, नाव और विंटेज कार में बैठकर दुल्हन लेने आए बराती
Edited By Nancy Tomar

Parineeti Raghav Wedding
Edited By Nancy Tomar

Parineeti Raghav Wedding
केजे श्रीवस्तन, उदयपुर
Parineeti-Raghav Wedding Live: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक-दूसरे के होने जा रहे हैं। कपल की शादी के फेरे शुरू हो गए हैं।
अभिनेत्री परिणीति और राघव चड्ढा की शादी हो गई है। फेरो के लिए राघव चड्डा विंटेज कार में पहुंचे। बता दें कि राघव अपनी पसंद की विंटेज कार में शादी के लिए गए।
होटल लीला पैलेस में राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा की शादी के फेरे शुरू हो गए हैं। कपल ने अपनी शादी के खास मौके पर क्रीम रंग की ड्रेस पहनी हैं, जिसमें दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 4 साल में 200 फिल्में, सुसाइड करके करोड़ों दिल तोड़े, फैन ने खरीदा था आधा खाया सेब…जानें कौन थी वो एक्ट्रेस
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस बीच वेडिंग वेन्यू से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि दूल्हा और दूल्हन को को कैमरे से बचाते हुए ले जाया जा रहा है।
इससे साफ जाहिर की परी और राघव अपनी शादी की किसी भी फोटो या वीडियो के लीक होने का डर है, जिसकी वजह से ऐसा किया जा रहा है।
परी और राघव की शादी में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की है। कपल की शादी में शामिल होने के लिए कई वीओईपी गेस्ट आए, जिन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया। फैंस को अब कपल की शादी के फोटोज का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, फैंस को उम्मीद थी कि प्रियंका चोपड़ा अपनी कजिन की शादी में आएंगी, लेकिन अपने बिजी शेड्यूल के कारण वो शादी में शामिल नहीं हो सकीं। हालांकि एक्ट्रेस ने पोस्ट कर के अपनी बहन को शादी की बधाई दी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: