Parineeti Raghav Engagement: मेहमानों की लिस्ट से लेकर सगाई के वेन्यू तक, सामने आई कपल की सगाई की सारी जानकारी

Parineeti Chopra And Raghav Chadha Engagement
विज्ञापन

Parineeti Raghav Engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) आज सगाई के बंधन में बंध जाएंगे। इस बीच कपल के फंक्शन से जुड़ी कई सारी जानकारी सामने आ चुकी हैं जिसमें फंक्शन की टाइमिंग से लेकर कपल के डिजाइनर ड्रेस को लेकर कई सारी जानकारी मौजूद है। आइए डालते हैं एक नजर-

आज होगी परिणीति-राघव की सगाई (Parineeti Raghav Engagement)

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को पिछले काफी वक्त से एक-दूसरे के साथ देखा जा रहा है। कई बार दोनों को साथ स्पॉट करने के चलते दोनों की शादी की चर्चाओं ने खूब तूल पकड़ा। इस बीच खबर आई कि दोनों 13 मई को दिल्ली के आलीशान होटल में सगाई करने जा रहे हैं। अब दोनों के सगाई पार्टी से जुड़ी कई डिटेल्स सामने आ चुकी हैं।

Advertisment

कपूरथला हाउस में होगी सगाई

बात करें वेन्यू की तो सूत्रों के अनुसार ये सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस में होगी। वहीं अपनी लाइफ के इस स्पेशल दिन पर राघव चड्ढा पवन सचदेवा की डिजाइन की हुई अचकन और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनेंगीं। प्रोग्राम की टाइमिंग की बात करें तो यह शाम 5 बजे से शुरू होगा जिसमें पहले सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा और इसके बाद और फिर 8 बजे अरदास और सगाई होगी।

अरविंद केजरीवाल होंगे शामिल

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की सगाई में 150 लोगों की मौजूदगी की बात कही जा रही है। जिसमें कई राजनेता से लेकर बॉलीवु़ड सेलेब्स का भी नाम शामिल है। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और बॉलीवुड की सुपरस्टार प्रियंका चौपड़ा समेत राजनीति और बॉलीवुड से जुड़ी क‌ई बड़ी हस्तियां इस सगाई समारोह में शामिल होंगी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ