---विज्ञापन---

Parineeti-Raghav Engagement: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा इस महीने करेंगे सगाई ? सामने आई तारीख

Parineeti-Raghav Engagement: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। खबरें आ रही हैं कि दोनों इसी महीने रिंग एक्सचेंज करने वाले हैं। अब इस खबर के बाद ही एक बार फिर परिणीति और राघव खबरों में हैं। मुंबई में दोनों को देखा गया था साथ (Parineeti-Raghav […]

Parineeti-Raghav Engagement: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। खबरें आ रही हैं कि दोनों इसी महीने रिंग एक्सचेंज करने वाले हैं। अब इस खबर के बाद ही एक बार फिर परिणीति और राघव खबरों में हैं।

मुंबई में दोनों को देखा गया था साथ (Parineeti-Raghav Engagement)

दरअसल लगभग एक महीने से इन दोनों को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बता दें कि लगभग एक महीने पहले कपल को मुंबई के एक रेस्ट्रा के बाहर लंच टाइम में देखा गया था। उसी दौरान दोनों को डिनर डेट पर भी पैप्स ने साथ में स्पॉट किया था। इस दौरान दोनों मीडिया की नजरों से बच नहीं पाए और पैप्स ने दोनों की जमकर फोटो क्लिक की थी।

---विज्ञापन---

इस महीने कर सकते हैं रिंग एक्सचेंज

जिसके बाद से ही दोनों के रिलेशन की खबरों ने तूल पकड़ लिया था। हर तरफ बस इन्ही दोनों की चर्चाएं हो रही थीं। फिर खबरें आईं कि दोनों ने फैमिली की मौजूदगी में रोका सेरेमनी कर ली है और अक्टूबर में शादी कर सकते हैं। हालांकि इन खबरों पर दोनों ही पक्षों की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई थी। अब खबरें आ रही हैं कि दोनों इसी महीने सगाई कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

वर्क कमिटमेंट्स के चलते हैं बिजी

दरअसल इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, परिणीति और राघव 13 मई को सगाई करने वाले हैं। यह भी दावा किया जा रहा है कि सगाई के सारे फंक्शन दिल्ली में ही होने वाले हैं। वहीं इस साल में अक्टूबर के अंत तक दोनों की शादी होने की संभावना है। करीबियों के मुताबिक परिणीति और राघव कोई जल्दी में नहीं हैं और उन दोनों की अपनी-अपनी वर्क कमिटमेंट्स हैं जिनके चलते वो अच्छे से प्लान कर के सारे काम करेंगे।

First published on: May 02, 2023 05:52 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola