Paresh Rawal: ‘हेरा फेरी 3’ की घोषणा के बाद से ही ये फिल्म चर्चाओं में बनी हुई है. खबरों के मुताबिक परेश रावल ने एक बार फिर इस फिल्म से किनारा कर लिया है. कुछ दिन पहले खबरें थीं कि परेश रावल और फिल्म के मेकर्स के बीच समझौता हो गया है, लेकिन अब चर्चाएं हैं कि परेश रावल ने ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ दी है. साथ ही एक्टर ने मेकर्स को एडवांस फीस भी वापस कर दी है. सोशल मीडिया पर जब से ये खबर सामने आई है, परेश रावल के फैंस भी टेंशन में आ गए हैं. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
क्या है पूरा मामला?
बॉलीवुड हंगामा की नई रिपोर्ट के अनुसार परेश रावल ने ‘हेरा फेरी 3’ के मेकर्स को साइनिंग फीस 15% के ब्याज के साथ वापस कर दी है. रिपोर्ट्स के अनुसार परेश रावल की कुल फीस 15 करोड़ रुपये तय हुई थी. लेकिन उन्हें सिर्फ थोड़ी रकम पहले मिलनी थी और बाकी 14.89 करोड़ रुपये फिल्म रिलीज के एक महीने बाद मिलने थे. इस बात से वो खुश नहीं थे, क्योंकि फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी. इसलिए उन्हें अपनी पूरी फीस पाने के लिए करीब 2 साल इंतजार करना पड़ता.
यह भी पढ़ें: कहां हुई शिरीष कुंदर और फराह खान की पहली मुलाकात? दिलचस्प है दोनों की लवस्टोरी
एडवांस फीस की वापस
वहीं अब एक्टर ने एडवांस फीस भी वापस कर दी है और फिल्म से भी किनारा कर लिया है. हालांकि अभी तक मेकर्स और एक्टर ने इस बात का ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है कि अब परेश रावल फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे. बता दें अक्षय कुमार ने भी शुभंकर मिश्रा के एक इंटरव्यू में इस मुद्दे पर बातचीत की थी. एक्टर ने कहा था कि ‘हेरा फेरी 3’ फिलहाल नहीं बन रही है. थोड़ा कुछ मंत्र पढ़ना पड़ेगा जिससे सब ठीक हो जाए.
यह भी पढ़ें: Drishyam 3 ने 3 दिनों में इन 5 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, मोहनलाल की क्राइम थ्रिलर ने 100 करोड़ किए पार
पहले 2 पार्ट्स हैं आइकॉनिक
बता दें ‘हेरा फेरी’ और ‘हेरा फेरी 2’ को फैंस ने खूब पसंद किया था. अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की केमिस्ट्री ने फिल्म को आइकॉनिक बना दिया. वहीं अब जब से मेकर्स ने इसके तीसरे पार्ट की घोषणा की थी, तभी से फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिली. लेकिन इस फिल्म के ऐलान के बाद से ही परेश रावल के फिल्म छोड़ने की चर्चाएं भी मार्केट में तेज हो गई थीं.
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
5 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
7 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
8 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
11 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
12 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
12 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines