Pankaj Udhas Funeral: सुरों के सरताज पंकज उधास का निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में सोमवार को अंतिम सांस ली। दुनियाभर में उनके चाहने वाले इस खबर को सुनने के बाद से ही स्तब्ध हैं। पीएम मोदी ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने उनके निधन पर लिखा- उनकी गजलें सीधे आत्मा से बातें करती थीं। पीएम मोदी ने कहा- पंकज उधास ने जाने से संगीत जगत में एक खालीपन आ गया है।
ममता बनर्जी ने जताया दुख
इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पंकज उधास के निधन पर दुख जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा- भारतीय गजल के सबसे महान कलाकारों में से एक पंकज उधास के निधन से गहरा दुख हुआ है। उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।
सिंगर अनूप जलोटा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- यह स्तब्ध करने वाला है। संगीत जगत के दिग्गज और मित्र पंकज उधास का निधन हो गया। इस कठिन समय में प्रियजनों के प्रति हार्दिक संवेदना।
एक्टर रणदीप हुड्डा ने उनके निधन पर संवेदनाएं व्यक्त कीं। रणदीप ने लिखा- आज दिल बहुत उदास है।
कहां होगा अंतिम संस्कार?
जानकारी के अनुसार, 27 फरवरी को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे के बीच पंकज उधास का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके परिवार ने इससे जुड़ी जानकारी साझा की है। पंकज उधास का अंतिम संस्कार वर्ली स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा।
पेनक्रियाज के कैंसर से पीड़ित थे पंकज उधास
जानकारी के अनुसार, पंकज उधास को पेनक्रियाज का कैंसर था। वह इससे लंबे समय से पीड़ित थे। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। जहां उन्होंने सोमवार सुबह करीब 11 बजे अंतिम सांस ली। बॉलीवुड के कई मशहूर गानों और गजलों को आवाज देने वाले पंकल उधास को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उनके कई गाने आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। जिसमें से एक ‘चिट्ठी आई है’ काफी पॉपुलर है। पंकज उधास की दो बेटियां हैं। जिनका नाम रिवा और नायाब उधास है। नायाब ने म्यूजीशियन ओजस अधिया से शादी की थी।
ये भी पढ़ें: Pankaj Udhas की वजह से चमका था इन सितारों का करियर, लिस्ट में है Shah Rukh Khan का भी नाम
ये भी पढ़ें: करोड़ों की संपत्ति पीछे छोड़ गए गजल गायक पंकज उधास, जानें कैसे की थी अपने करियर की शुरुआत
ये भी पढ़ें: पहले गाने के मिले थे 51 रुपये, फैन ने कनपटी पर तानी थी बंदूक; 10 पॉइंट में Pankaj Udhas के अनसुने Facts
ये भी पढ़ें: Pankaj Udhas Love Story: पड़ोस में दूसरे धर्म की लड़की को बनाया दुल्हन, रोचक है गजल सम्राट की प्रेम कहानी
ये भी पढ़ें: Pankaj Udhas का निधन, सिंगर के परिवार ने सुनाई बुरी खबर
बॉलीवुड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
संबंधित खबरें
'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
1 hr agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
1 hr agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
2 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
4 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
4 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
6 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
8 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
11 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
12 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines