Pankaj Udhas की वजह से चमका था इन सितारों का करियर, लिस्ट में है Shah Rukh Khan का भी नाम

मशहूर गजल गायक और प्लेबैक सिंगर पंकज उधास ने 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। पंकज उधास के गाने लोग आज भी गुनगुनाते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि एवग्रीन गानों और गजलों के अलावा उन्होंने हिन्दी सिनेमा को दो बड़े सुपरस्टार भी दिए हैं। जिनका नाम आज बॉलीवुड के टॉप कलाकारों में शुमार है।

Pankaj Udhas
विज्ञापन

Pankaj Udhas: मशहूर गजल गायक और प्लेबैक सिंगर पंकज उधास (Pankaj Udhas) अब हमारे बीच में नहीं रहे। सोमवार की शाम पंकज उधास के निधन की दुखद खबर सामने आई है। जिसके बाद ना सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। 72 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह चुके पंकज उधास की गजलें आज भी लोगों की फेवरेट हैं। मगर सुरों का जादू बिखेरने के अलावा भी पंकज उधास कई वजहों से मशहूर हैं।

शाहरुख खान को दिया पहला चेक

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। मगर शाहरुख को बॉलीवुड का बादशाह बनाने के पीछे पंकज उधास का ही हाथ है। दिल्ली से एक्टर बनने का सपना लेकर मुंबई पहुंचे शाहरुख को फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा पंकज उधास ने ही बनाया था। जिसका खुलासा खुद शाहरुख खान ने अपने इंटरव्यू में किया था। पंकज उधास का जिक्र करते हुए शाहरुख ने कहा था कि, जब वो मुंबई आए तो उनके हाथ में पहला चेक पंकज उधास ने ही थमाया था। शाहरुख के अनुसार, उन्होंने पंकज उधास के एक कॉनसर्ट में काम किया था। जिसके लिए उन्हें 50 रुपए का चेक मिला था। बेशक यह रकम काफी कम थी। मगर यह उनकी पहली कमाई थी। ऐसे में पहली कमाई से शाहरुख आगरा घूमने गए थे। उन्होंने कहा कि, उस 50 रुपए से उन्होंने ताजमहल का टिकट खरीदा और पहली बार ताज का दीदार किया था।

जॉन अब्राहम बने स्टार

विज्ञापन

पंकज उधास ने सिर्फ शाहरुख की नहीं बल्कि ‘पठान’ में विलेन बनकर धूम मचाने वाले एक्टर जॉन अब्राहम की भी किस्मत चमकाई थी। बहुत कम लोगों को पता है कि पंकज उधास ने ही जॉन अब्राहम को फिल्म इंडस्ट्री से रूबरू करवाया था। दरअसल जॉन ने पंकज उधास के गाने ‘चुपके चुपके सखियों से’ ही सिल्वर स्क्रीन पर कदम रखा था। इस गाने में जॉन को लोगों ने काफी पसंद किया था। जिसके बाद जॉन कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आए। वहीं 2003 में जॉन ने फिल्म ‘जिस्म’ से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था। हाल ही में जॉन अब्राहम को शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘पठान’ में देखा गया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nayaab Udhas (@nayaabudhas)


बेटी ने दी पंकज उधास के निधन की जानकारी

विज्ञापन

72 साल के पंकज उधास ने हिन्दी सिनेमा में कई लोकप्रिय गीत और गजले गाई थीं। उनका गाया गाना ‘चिट्ठी आई है’ आज भी लोगों की जुबां पर रहता है। मगर गजल सम्राट पंकज उधास ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। पंकज उधास के निधन की जानकारी उनके परिवार ने साझा की है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए उनके परिवार ने लिखा कि, ‘बहुत दुखी मन से बताना पड़ रहा है कि लंबी बीमारी के कारण 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास का निधन हो गया है।’ वहीं पंकज उधास की बेटी ने भी नोट साझा करते हुए लिखा है कि, ‘मुझे बहुत दुख है!!!भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मैं जानती हूं कि कोई भी शब्द शांति नहीं दे सकता लेकिन मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं पूरे परिवार को उधास जी की अपूरणीय क्षति से निपटने की शक्ति दें। आज एक युग का अंत हो गया।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ