---विज्ञापन---

पंकज उधास का गाना सुनकर रो पड़े थे राज कपूर, बेहद मार्मिक है ये कहानी

Pankaj Udhas Chitthi Aayee Hai Song Raj Kapoor Cried: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर पंकज उधास का निधन हो गया है। उन्होंने 72 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। पंकज उधास के यूं तो कई गाने मशहूर रहे, लेकिन 'चिट्ठी आई है' काफी पॉपुलर रहा। इससे जुड़ा एक खास किस्सा भी काफी चर्चित है।

---विज्ञापन---

Pankaj Udhas Chitthi Aayee Hai Song Raj Kapoor Cried: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर पंकज उधास अपने चाहने वालों को उदास कर गए हैं। सोमवार को उनके निधन की खबर ने दुनियाभर के संगीतप्रेमियों को स्तब्ध कर दिया। आवाज के जादूगर, बेहतरीन सिंगर और बेहतरीन इंसान का इस तरह चले जाना लोगों को गमगीन कर गया। यूं तो पंकज उधास ने अपने करियर में कई ऐतिहासिक गाने गाए, लेकिन उनका गाना ‘चिट्ठी आई है’ सबसे मशहूर है। आलम ये है कि आज भी इस गाने को सुनकर लोगों की आंखों में आंसू आ जाते हैं। खास बात यह है कि इस गाने को सुनकर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राज कपूर भी रो पड़े थे। आइए जानते हैं इसके पीछे की मार्मिक कहानी…

राज कपूर रो पड़े

संजय दत्त की फिल्म ‘नाम’ में गाई ‘चिट्ठी आई है’ गजल से पहले का वाकया काफी मशहूर है। बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता राजेंद्र कुमार और राज कपूर बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे। जब ‘चिट्ठी आई है’ गजल को तैयार किया तो एक दिन राजेंद्र कुमार ने राज कपूर को डिनर पर बुलाया। इसके बाद इस गाने पर चर्चा होने लगी। डिनर के बाद राजेंद्र कुमार ने राज कपूर को ये गाना सुनाया, तो राज कपूर जोर-जोर से रोने लगे। वह इतना रोए कि उन्हें रोकना मुश्किल हो गया। ये कहानी फिल्म इंडस्ट्री में काफी चर्चित है।

---विज्ञापन---

पूरा हॉल रोने लगा था 

इसी के साथ पंकज उधास ने खुद इस गजल से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में इसका जिक्र किया था। दरअसल, उनकी मां ने बताया कि जब वे फिल्म देखने गईं, तो पूरा हॉल इस गाने को सुनकर रो रहा था। जब फिल्म टेलीविजन पर आती थी तब भी लोगों की आंखें भर आती थीं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

पद्मश्री से किया गया सम्मानित

पंकज उधास के पिता एक किसान थे। पंकज उधास ने अपनी पहली स्टेज परफॉर्मेंस देशभक्ति गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोग’ से दी थी। उन्हें इस परफॉर्मेंस के लिए दर्शकों से 51 रुपये मिले। पंकज उधास को 2006 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। खास बात यह है कि पंकज उधास के बड़े भाई मनहर उधास भी काफी लोकप्रिय गायक रहे हैं।

---विज्ञापन---

 

कैसे हुआ पंकज उधास का निधन?

पंकज उधास लंबे समय से बीमार थे। बताया जाता है कि पंकज उधास पेनक्रियाज के कैंसर से ग्रसित थे। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में सुबह करीब 11 बजे अंतिम सांस ली।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Pankaj Udhas की वजह से चमका था इन सितारों का करियर, लिस्ट में है Shah Rukh Khan का भी नाम 

ये भी पढ़ें: करोड़ों की संपत्ति पीछे छोड़ गए गजल गायक पंकज उधास, जानें कैसे की थी अपने करियर की शुरुआत 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: पहले गाने के मिले थे 51 रुपये, फैन ने कनपटी पर तानी थी बंदूक; 10 पॉइंट में Pankaj Udhas के अनसुने Facts 

ये भी पढ़ें: Pankaj Udhas Love Story: पड़ोस में दूसरे धर्म की लड़की को बनाया दुल्हन, रोचक है गजल सम्राट की प्रेम कहानी 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Pankaj Udhas का निधन, सिंगर के परिवार ने सुनाई बुरी खबर 

बॉलीवुड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

First published on: Feb 26, 2024 06:00 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola